{"_id":"65f89643babe2f5bf5078076","slug":"thirst-of-200-families-being-quenched-with-the-help-of-two-hand-pumps-jhansi-news-c-360-1-jh11004-104515-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: दो हैंडपंप के सहारे बुझ रही 200 परिवारों की प्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: दो हैंडपंप के सहारे बुझ रही 200 परिवारों की प्यास
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। गर्मियां आने वालीं हैं और महानगर में पानी की किल्लत बढ़ने लगी है। सीपरी बाजार स्थित सेंट मैरी स्कूल के पीछे रहने वाले दो सौ परिवारों को दो हैंडपंपों से पानी लेकर काम चलाना पड़ रहा है। क्षेत्र में पांच हैंडपंप लगे हैं लेकिन दो हैंडपंप ठीक हैं और तीन खराब पड़े हैं।
सीपरी बाजार के मैला की टौरिया स्थित सेंट मैरी स्कूल के पीछे रहने वाले दो सौ परिवार दो हैंडपंप से पानी लेकर अपना काम चला रहे हैं। क्षेत्र में पांच हैंडपंप लगे हैं लेकिन तीन खराब पड़े हुए हैं और जो चल रहे है उनमें भी गंदा पानी आता हैं। क्षेत्र में पानी की पाइप लाइन भी नहीं हैं। जिससे लोगों को काफी दूर लगे नलों और हैंडपंप से पानी लाना पड़ता है।गर्मियों में पांनी का संकट और गहरा जाता है। टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जाती है। उसको भी पैसा देकर खरीदना पड़ता है।
- यहां पांच हैंडपंप लगे हैं लेकिन दो ही चल रहे है उनसे ही पानी भरना पड़ता हैं।- कलावती,स्थानीय निवासी
- पानी की पाइप लाइन नहीं है केवल हैंडपप का ही सहारा है पानी के लिए।- रामबाई,स्थानीय निवासी
- हैंडपंप से भी गंदा पानी आता जिससे पीने के लिए दूर से लाना पड़ता है।- आरती गौतम,स्थानीय निवासी
- दो किलोमीटर दूर लहर की देवी मंदिर के पास लगे हैंडपंप से पानी लाना पड़ता है।- अंगूरी,स्थानीय निवासी
- गर्मियों में टैंकर से पानी आता हैं और उसको खरीदना पड़ता है।- ममता,स्थानीय निवासी
जल संस्थान के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार ने बताया की शिकायत आने पर हैंडपंप की मरम्मत कराई जाएगी।