फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Third AC coach removed from Pushpak Express, economy provided relief

Jhansi News: पुष्पक एक्सप्रेस से हटे थर्ड एसी कोच, इकोनॉमी ने दी राहत

Tue, 06 Aug 2024 05:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Third AC coach removed from Pushpak Express, economy provided relief
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ट्रेन में बढ़ती सीट की मांग को देखते हुए रेलवे ने किया बदलाव
मुंबई जाने वालों की पहली पसंद है लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस
संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। मुंबई से लखनऊ के बीच चलने वाली पुष्पक सुपरफास्ट एक्सप्रेस महाराष्ट्र के लिए यात्रा करने वालों की सबसे पसंदीदा ट्रेन है। इसमें टिकट के लिए मारामारी की स्थिति को देखते हुए रेलवे ने अब इस ट्रेन से थर्ड एसी श्रेणी ही समाप्त कर थर्ड एसी इकोनॉमी के नौ कोच लगाए हैं। इससे सीटों की संख्या बढ़ गई है। फिर भी ट्रेन में सीट मिलना मुश्किल बना हुआ है।

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से चलकर लखनऊ जाने वाली पुष्पक सुपरफास्ट एक्सप्रेस समयबद्ध संचालन और यात्री सेवाओं के मामले में सभी की पहली पसंद है। मुंबई से लखनऊ तक चलने वाली सभी ट्रेन में पुष्पक एक्सप्रेस का यात्रा समय सबसे कम 22.45 घंटे है। वहीं, अन्य ट्रेन इसी दूरी को तय करने में 24 से 30 घंटे तक लेती हैं। इसमें 120 दिन पहले ही यात्री बुकिंग करा लेते हैं। अब रेलवे प्रशासन ने 72 सीट वाले थर्ड एसी कोच हटाकर पुष्पक एक्सप्रेस में 83 सीट वाले थर्ड एसी इकोनॉमी कोच लगा दिए हैं। इसके बाद ट्रेन में सीटों की संख्या 908 से बढ़कर 1,367 हो गई है। हालांकि, यह बदलाव केवल थर्ड एसी इकोनॉमी श्रेणी में ही हुआ है।
विज्ञापन


पुष्पक में इतने कोच में थीं इतनी सीट
पुष्पक एक्सप्रेस में अभी तक 5 स्लीपर, 4 थर्ड एसी, 2 इकोनॉमी, 1 फर्स्ट एसी और 2 जनरल और 1 रसोईयान सहित यह ट्रेन 18 कोच की थी।

पुष्पक एक्सप्रेस में लगाए गए हैं 9 इकोनॉमी कोच
यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने पुष्पक सुपरफास्ट एक्सप्रेस में थर्ड एसी को हटाकर थर्ड एसी इकोनॉमी के 9 कोच लगा दिए हैं। इसके चलते अब इकोनॉमी क्लास में 747 सीट हो गई हैं। साथ ही इस श्रेणी में थर्ड एसी की अपेक्षा किराए में भी 8 प्रतिशत तक कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- आइएसओ प्रमाणित है पुष्पक एक्सप्रेस
समय पाबंदी और यात्री सुविधाओं के चलते पुष्पक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ने अंतरर्राष्ट्रीय स्तर का सम्मान प्राप्त किया है। इस ट्रेन को साल 2021 में आइएसओ (अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन) ने प्रमाणपत्र जारी किया है।


वर्जन
यात्री सुविधा के लिहाज से इस ट्रेन में 9 इकोनॉमी क्लास के कोच लगाए गए हैं। इससे थर्ड एसी के मुकाबले ट्रेन में बर्थ की संख्या बढ़ गई है। साथ ही यात्रियों को सीट मिलने में आसानी हो रही है। - मनोज कुमार सिंह, मंडल रेल जनसंपर्क अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed