फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Things worse in medical college, action on careless people says minister

मेडिकल कॉलेज में हालात बदतर, लापरवाहों पर गिरेगी गाज: खन्ना

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 10:43 PM IST
विज्ञापन
Things worse in medical college, action on careless people says minister
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना के निरीक्षण में अव्यवस्थाओं और बदहाली की कलई खुल गई। मंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के हालात बदतर हैं और बहुत सुधार की जरूरत है। सीनियर डॉक्टर समय से राउंड नहीं लेते हैं। कोविड के अलावा अन्य मरीजों का भी उपचार सही से नहीं हो रहा है। कमियों पर मंत्री ने अधिकारियों की फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। शुक्रवार की दोपहर मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के दौरान मंत्री सुरेश खन्ना सबसे पहले इमरजेंसी पहुंचे। यहां उन्होंने पूरी इमरजेंसी का राउंड लिया। इमरजेंसी में मरीज आने के दौरान उपचार का तरीका पूछा। इसके बाद वह रेडियोलॉजी पहुंचे। यहां पर एक मरीज ने उनसे सीटी स्कैन मशीन खराब होने की शिकायत की तो मंत्री अधिकारियों पर भड़क गए। उन्होंने मशीन खराब होने का कारण पूछा और जल्द सुधरवाने के निर्देश दिए। मंत्री से कुछ अन्य मरीजों और तीमारदारों ने भी कॉलेज में व्याप्त अव्यवस्थाओं की शिकायतें कीं। इससे नाराज मंत्री ने अधिकारियों को फटकार लगाई। इसके बाद मंत्री ने सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक स्थित कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया। बाद में पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में बहुत सुधार की जरूरत है। यहां की अव्यवस्थाओं से वह काफी दुखी हैं। लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई जरूर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed