फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Thieves took away thirty sheep in an unknown vehicle

Jhansi News: तीस भेड़ों को अज्ञात वाहन में रखकर ले गए चोर

Mon, 03 Mar 2025 01:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Thieves took away thirty sheep in an unknown vehicle
समथर। शनिवार रात को समथर थाना क्षेत्र के ग्राम लोहागढ़ में राजस्थान से भेड़ चराने आए पशुपालक की लगभग चार लाख कीमत की तीस भेड़ों को अज्ञात चोर चार पहिया वाहन में भरकर ले गए। पशुपालक चिंवन उर्फ चन्नी निवासी ग्राम लिलाम्वा थाना रायपुर जिला पाली, राजस्थान समथर थाना क्षेत्र के ग्राम लोहागढ़ में स्थित सिंचाई विभाग की नहर कोठी पर अपने डेरा के साथ रुके हैं। शनिवार रात एक बजे के बाद लगभग तीन अज्ञात लोगों ने उनके डेरा में से तीस भेड़ों को चुरा कर लोहागढ़ से सेरसा जाने वाली सड़क के किनारे पड़ी बालू के ढेर पर ले गए जहां से चोर भेड़ों को एक वाहन में भरकर भाग गए। सुबह पशुपालक चिंवन उर्फ चिन्ना को अपनी भेड़ों की संख्या कुछ कम नजर आई तो उन्होंने गिनती की तब पता चला कि लगभग चार लाख कीमत की तीस भेड़ों को अज्ञात चोर ले गए। उन्होंने लोहागढ़ के लोगों से पूंछताछ की। इसके साथ ही पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed