फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Thieves made off with cash and food items from a sweet shop.

Jhansi News: मिठाई की दुकान से चोरों ने नकदी और खाद्य सामग्री उड़ाई

Mon, 17 Aug 2026 01:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Thieves made off with cash and food items from a sweet shop.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोंठ। थाना मोंठ इलाके में बम्हरौली के समथर मोड़ तिराहे के पास बीती रात अज्ञात चोरों ने मिठाई की दुकान का ताला तोड़कर गुल्लक में रखी नकदी और खाद्य सामग्री चोरी कर ली। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के जरिये चोरों की तलाश में जुटी हुई है।
ग्राम कड़ूरा निवासी राधा चरण लकड़ी के खोखे में मिठाई और नाश्ते की दुकान संचालित करते हैं। शनिवार की रात वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। रविवार सुबह दुकान पर पहुंचने पर उन्हें ताले टूटे हुए मिले। अंदर गुल्लक में रखी करीब ढाई-तीन हजार रुपये की नकदी गायब थी। इसके अलावा चोर दुकान में रखी मिठाई, घी और रिफाइंड तेल से भरी 15-15 किलो की कट्टियां भी ले गए।
विज्ञापन

पीड़ित ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की। एसआई मकरंद सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed