{"_id":"6484baab2122e16c080e5b29","slug":"thieves-looted-jewelery-and-cash-worth-five-lakhs-from-the-house-of-the-technician-of-the-district-hospital-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-112908-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: जिला अस्पताल के टेक्नीशियन के घर से चोरों ने पांच लाख के आभूषण और नकदी उड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: जिला अस्पताल के टेक्नीशियन के घर से चोरों ने पांच लाख के आभूषण और नकदी उड़ाई
विज्ञापन
पति-पत्नी थे ड्यूटी पर, खाली घर को चोरों ने बनाया निशाना, तलाश में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नवाबाद थाना इलाके में स्थित रेलवे कॉलोनी में रहने वाले जिला अस्पताल के टेक्नीशियन के घर पर बीती रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने पांच लाख रुपये के आभूषण व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
पूर्व रेलवे कॉलोनी निवासी जॉर्ज बी जोसफ जिला अस्पताल में एक्सरे टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं। जबकि, उनकी पत्नी जैंसी मैथ्यू रेलवे अस्पताल में नर्स हैं। शुक्रवार रात दोनों ड्यूटी पर गए हुए थे। घर में कोई नहीं था। ड्यूटी पूरी कर रात तकरीबन सवा दो बजे दोनों वापस लौटे। उनके घर के पीछे के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो अलमारी के दरवाजे खुले हुए थे। अलमारी में रखे लगभग छह लाख रुपये की सोने की तीन अंगूठी, दो चेन, पांच जोड़ी झुमकी और 13 हजार रुपये नकदी गायब थी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।