फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   thieves gang with valuables arrested

शातिर चोरों का गिरोह पकड़ा, माल बरामद

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
thieves gang with valuables arrested
नवाबाद पुलिस ने महानगर में चोरी करने वाले शातिर गिरोह के चार सदस्यों को पकड़ा। चारों के पास से पुलिस ने जेवरात, बाइक, टीवी अन्य सामान बरामद किया है। दो माह के भीतर चार से अधिक चोरियों की बात स्वीकार की है। पुलिस ने पूछताछ के मामला चारों को जेल भेज दिया है। पिछले सप्ताह थाना नवाबाद स्थित ग्रीन होम सिटी निवासी कालीचरण त्रिपाठी के घर से बदमाश हजारों रूपये की चोरी कर भाग गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। खुलासे के लिए एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव ने चोरों को दबोचने के लिए नवाबाद प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र, विश्वविद्यालय चैकी प्रभारी परमेंदर कुमार सिंह, बजरंग काॅलोनी चौकी प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह को टीम बनाकर लगाया था। बृहस्पतिवार को टीम ने चार युवकों को कोछाभावर के पास से दबोचा। तलााशी लेने पर चारों के पास से जेवरात, रूपये व अन्य सामान मिला। चारों ने माल चोरी का बताया। पूछताछ में चारों ने अपने नाम थाना कोतवाली के सूजे खां खिड़की निवासी सानू खान, थाना चिरगांव के सिमथरी गांव निवासी दौलत वर्मा, राजपूत काॅलोनी निवासी सुरेश वर्मा व कुम्हार का कुआ निवासी रवि वर्मा बताए। चारों ने पूछताछ में ग्रीन होम सिटी निवासी कालीचरण त्रिपाठी के घर से चोरी की बात भी स्वीकार की। पूछताछ में दो और चोरियां करने की बात बताई। पुलिस मामलों की जांच कर रही है। चारों के पास से घरेलू सामान, बाइक व बरामद हुई। पुलिस ने चारों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed