फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Thieves broke the locks and made off with cash and jewelry.

Jhansi News: ताले चटकाकर चोरों ने नकदी व आभूषण उड़ाए

Sun, 23 Aug 2026 02:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke the locks and made off with cash and jewelry.
मोहल्ले के घरों की भी बाहर से लगा दी थी कुंडी, तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगरा। कटेरा थाना इलाके की ग्राम पंचायत मगरवारा में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है।


पीड़िता सादाब बानो अपना इलाज कराने के लिए घर से बाहर गई हुई थीं। इसी दौरान शातिर चोरों ने घर में घुसकर अलमारी के ताले तोड़ दिए और उसमें आभूषण और तीस हजार रुपये चोरी कर लिए। चोरों ने वारदात को बेहद शातिराना तरीके से अंजाम दिया। चोरी करने के बाद उन्होंने मोहल्ले के कुछ घरों की बाहर से कुंडी लगा दी, ताकि लोगों को चोरी की भनक लगने पर वे तत्काल बाहर न निकल सकें। सादाब बानो को लौटने पर घटना की जानकारी हुई। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

घटना के संबंध में थाना प्रभारी कटेरा महेश चंद्र ने बताया कि पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed