फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Thieves broke into the shop and stole cash.

Jhansi News: दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाई नकदी

Wed, 07 Jan 2026 02:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke into the shop and stole cash.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। रक्सा के झांसी-शिवपुरी हाईवे पर करौंदी माता मंदिर के पास स्थित शिवम टाइल्स एवं सेनेटरी वर्क्स नाम की दुकान का ताला तोड़कर बदमाश नकदी समेत अन्य वस्तुएं चुरा ले गए। वारदात के दौरान चोर दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए। फुटेज के सहारे अब पुलिस उनको तलाशने में जुटी है।

नंदनपुरा निवासी नीरज यादव की करौंदी माता मंदिर के पास दुकान है। नीरज ने पुलिस को बताया कि रात में दुकान बंद कर वह घर चला गया। रात करीब दस बजे पीछे लगे पेड़ के सहारे चोर दुकान की छत पर आ गए। लोहे के दरवाजे को काटकर दुकान में घुस आए। अंदर रखे बॉक्स में करीब 18 हजार रुपये नकद रखे थे। चोरी पूरी नकदी समेत अन्य वस्तुएं उड़ा ले गए। मंगलवार सुबह दुकान खोलते समय ताला टूटा हुआ था। थोड़ी देर में पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की, इसमें एक चोर भी नजर आया है। सीओ सदर रामवीर सिंह का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed