फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Thieves broke into the house of an irrigation department clerk and stole cash and jewellery

Jhansi News: सिंचाई विभाग के बाबू के घर में घुसे चोरों ने उड़ाए जेवर समेत नकदी

Tue, 08 Jul 2025 02:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke into the house of an irrigation department clerk and stole cash and jewellery

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। केन बेतवा लिंक सिंचाई परियोजना के वरिष्ठ सहायक सोहिल खान के गोविंदपुरी स्थित आवास में रविवार रात घुसे चोर जेवर समेत एक लाख रुपये की नकदी उड़ा ले गए। वह घर में ताला बंदकर परिवार के साथ मुहर्रम मनाने अपने पुश्तैनी मकान में गए थे। सोमवार पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देखकर सोहिल को सूचना दी। सीपरी बाजार पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों का पता लगाने में जुटी है। पीड़ित ने बताया कि घर में छह लाख के गहने थे।


थाना सीपरी बाजार के पहूज नहर के पास स्थित गोविंदपुरी कॉलोनी निवासी सोहिल ने पुलिस को बताया कि पांच जुलाई को वह तिलयानी बजरिया स्थित पुश्तैनी मकान पर गए थे। घर में ताला बंद था। रविवार रात चोर पड़ोस के निर्माणाधीन मकान के रास्ते घर में घुस आए। आलमारी के ताले तोड़ दिए और सोने की चेन, अंगूठी समेत कई आभूषण के साथ एक लाख रुपये नकद उठा ले गए। सोमवार सुबह पड़ोसी ने घर का ताला टूटा देख उन्हें सूचना दी। सीपरी बाजार इंस्पेक्टर आनंद सिंह का कहना है कि छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed