फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Thieves broke into a bullion trader's house and stole jewellery worth Rs 7 lakh, captured on CCTV foot

Jhansi: सराफा कारोबारी के घर का ताला तोड़ उड़ाए सात लाख के जेवर, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए चोर

Tue, 10 Feb 2026 02:15 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Tue, 10 Feb 2026 02:15 AM IST
सार

चोरों ने आलमारी से सिर्फ सोने और चांदी के गहने निकाले जबकि आर्टिफिशियल गहनों को छोड़ दिया। सीसीटीवी कैमरे में चोर बाहर निकलते हुए कैद हो गए। फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Jhansi: Thieves broke into a bullion trader's house and stole jewellery worth Rs 7 lakh, captured on CCTV foot
घर में घुसते चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद। - फोटो : स्वयं

विस्तार

कोतवाली के अशोक नगर निवासी सराफा कारोबारी अरविंद सोनी के सूने मकान का ताला तोड़कर चोर सात लाख रुपये के जेवरात एवं नकदी उठा ले गए। चोरों ने आलमारी से सिर्फ सोने और चांदी के गहने निकाले जबकि आर्टिफिशियल गहनों को छोड़ दिया। सोमवार सुबह घर का ताला टूटने की सूचना पर वह झांसी लौटे आए। घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर बाहर निकलते हुए कैद हो गए। फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


अशोक नगर निवासी अरविंद सोनी की घर में ही सराफा की दुकान है। एक दुकान शहर में है। उनके बड़े भाई के बेटे की 10 फरवरी को भोपाल में शादी है। अरविंद घर में ताला बंद करके सात फरवरी को पूरे परिवार के साथ भोपाल चले गए। सोमवार सुबह उनके घर के बाहर का ताला टूटा हुआ था। पड़ोसियों ने अरविंद को इसकी जानकारी दी। अरविंद कुछ घंटे में झांसी आ गए। अंदर जाकर देखने पर पूरे घर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। आलमारी का ताला भी तोड़ा गया था। पूरा सामान जमीन पर बिखरा पड़ा था। आलमारी के अंदर रखे कीमती आभूषण गायब थे। यह देख अरविंद बदहवास हो गए। उनका कहना था कि आलमारी में सोने-चांदी के करीब 7 लाख रुपये के आभूषण थे। मंदिर में रखा चांदी का लोटा भी चुरा ले गए। पड़ोसी के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर मालूम चला कि रविवार आधी रात के बाद 1:04 बजे चोर घर का ताला तोड़कर अंदर आए। एक घंटे तक उन्होंने पूरे घर को खंगाला। रात 2 बजे घर से बाहर जाते दिखे। कोतवाली विद्या सागर सिंह के मुताबिक फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन



घर में घुसने के दौरान चोराें का सीसीटीवी वीडियो...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed