{"_id":"57041dff4f1c1b2f39c810ed","slug":"thief-steal-bag-of-passenger","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी को जोड़ी पाई-पाई, पल में ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी को जोड़ी पाई-पाई, पल में ले गए चोर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
steal bag, jhansi hindi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। एक युवक द्वारा मजदूरी करके शादी के लिए जोड़ी गई पाई-पाई स्टेशन पर पल भर में चोरी हो गई। घटना के बाद पीड़ित का रो-रोकर बुरा हाल था।
महोबा क्षेत्र के बेलाताल निवासी राजकुमार पुत्र सुखलाल अपने भाई राजेंद्र के साथ दिल्ली में मजदूरी करता है। उसकी 16 अप्रैल को शादी है। सोमवार की रात वह अपने भाई के साथ हबीबगंज एक्सप्रेस से निजामुद्दीन से झांसी आए।
झांसी में उतरने के बाद वह बेलाताल जाने के लिए प्लेटफार्म नंबर छह पर खड़ी झांसी-बांदा पैसेंजर में बैठ गए। ट्रेन जाने में समय होने के कारण दोनों की आंख लग गई, तभी बदमाश उनका बैग चोरी कर ले गए। बैग में शादी के लिए जोड़े गए 28 हजार रुपये, शादी के कपड़े आदि सामान रखा था। नींद खुलने पर जब उन्हें बैग चोरी होने का पता लगा तो वह हतप्रभ रह गए। इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी जीआरपी को दी।
जीआरपी को उन्होंने बताया कि वह जब कोच में बैठे थे, तभी वहां बैठे कुछ युवक बार-बार नीचे-ऊपर चढ़ रहे थे। उनकी जब नींद टूटी तो युवक गायब थे। जीआरपी ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इसी तरह गाड़ी संख्या 12121 डाउन मध्य प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के एस वन कोच की बर्थ संख्या एक पर सवार यात्री अविनाश का बैग बदमाश सागर स्टेशन के निकट चोरी कर ले गए। बैग में आवश्यक दस्तावेज, कपड़े आदि सामान रखा था। ट्रेन के झांसी आने पर यात्री ने मामले की जानकारी जीआरपी को दी।
विकलांग कोच पर सिपाहियों का कब्जा
झांसी। निजामुद्दीन से जबलपुर जाने वाली गाड़ी संख्या 12410 अप गोंडवाना एक्सप्रेस के विकलांग कोच में कुछ सिपाही यात्रा कर रहे थे। इससे पात्र यात्रियों को परेशानी हो रही थी। इसकी जानकारी यात्रियों ने झांसी कंट्रोल को दी। ट्रेन के झांसी आने पर आरपीएफ व जीआरपी मौके पर पहुंची, मगर इसके पहले ही सिपाही कोच से उतरकर जा चुके थे।