फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   They used to steal vehicles to pay interest on the money lost in gambling

Jhansi News: जुए में हारी रकम का ब्याज भरने के लिए चुराते थे वाहन

Thu, 27 Mar 2025 01:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
They used to steal vehicles to pay interest on the money lost in gambling

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। प्रेमनगर एवं स्वॉट पुलिस के हत्थे दो वाहन चोर चढ़ गए। उनके एक साथी को पुलिस तलाश रही है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के पास से चोरी हुए ग्यारह वाहन बरामद किए। सभी वाहन जंगल में छुपा कर रखे गए थे। पूछताछ में बदमाशों ने बताया जुए में वह लोग काफी रकम हार गए। ब्याज भी चुकाना पड़ रहा था। उसे चुकाने के लिए चोरी करते थे। रात के समय वारदात करने निकलते थे। चोरी की गाड़ी का सर्विसिंग कराते समय पुलिस को सुराग लग गया।




एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बिजौली निवासी फारुख के घर से बुलेट समेत तीन दोपहिया वाहन चोरी हुए थे। यह बदमाश सीसीटीवी कैमरे में भी आए थे। इसके बाद से पुलिस इन्हें तलाशने में जुटी थी। चोरी के बाद बदमाश गाड़ी की सर्विसिंग कराने पहुंचे थे। मंगलवार देर रात बदमाशों के ग्रोथ सेंटर के पास मौजूद होने की सूचना मिली। प्रेमनगर थाना प्रभारी सरिता मिश्रा एवं स्वाट प्रभारी जितेंदर तक्खर पुलिस टीम के साथ जा पहुंचे। पुलिस ने यहां से दो युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम शिवपुरी निवासी राकेश लोधी एवं हरिपत बताया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने सात बाइक और ऑटो एवं एक ट्रैक्टर बरामद किया। इन दोनों ने ही फारूख के घर से एक साथ तीन गाड़ियां चोरी की थीं। गाड़ी चोरी करके वह ललितपुर, शिवपुरी समेत झांसी के ग्रामीण इलाकों में 15-20 हजार रुपये में बेच देते थे। इसी से ब्याज भी चुका देते थे। पुलिस टीम में दिलीप पांडेय, अंकुश चौहान, सर्विलांस सेल से दुर्गेश चौहान, गौरव वाजपेयी, स्वॉट टीम से रजत सिंह, सौरभ, मो. अतीक शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed