{"_id":"60662a2d8ebc3ec967513079","slug":"they-could-not-submitt-fees-jhansi-news-jhs1922107174","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोर से उम्मीदवारों ने लगाई लाइन लेकिन जमा नहीं हुई जमानत राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोर से उम्मीदवारों ने लगाई लाइन लेकिन जमा नहीं हुई जमानत राशि
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के लिए प्रत्याशियों की चालान फीस एसबीआई में जमा हो रही है। पर सरकरी आदेश पर बृहस्पति
झांसी। पंचायत चुनावों की नामांकन तिथि के करीब आने के साथ ही बड़ी संख्या में उम्मीदवार जमानत राशि जमा करने बैंकों की ओर उमड़ रहे हैं। बृहस्पतिवार को भोर से ही तमाम उम्मीदवार एसबीआई मुख्य शाखा पहुंचने लगे लेकिन, वित्तीय वर्ष का पहला दिन होने की वजह से बैंकिंग कामकाज ही नहीं हुआ। इस वजह से उनको मायूस लौटना पड़ा हालांकि अफसरों का कहना है अब अवकाश के दिन भी बैंक काउंटर खोले जाएंगे।
नामांकन फार्म की बिक्री आरंभ होने के साथ ही अब तक 12 हजार से अधिक नामांकन फार्म बिक चुके हैं। इनमें से बड़ी संख्या में लोग अब जमानत राशि जमा करने को निर्धारित बैंक पहुंच रहे हैं। सिर्फ तीन केंद्र- एसबीआई की मुख्य शाखा, मोंठ एवं मऊरानीपुर में ही यह सहूलियत होने से यहां उम्मीदवारों की भारी भीड़ जुट रही है। नामांकन के लिए अब सिर्फ एक दिन बचा है, ऐसे मेें उम्मीदवारोें की बेचैनी बढ़ गई है। बुधवार को जिला प्रशासन ने इन तीन शाखाओं के साथ पीएनबी की दो शाखाओें में बृहस्पतिवार से जमानत धनराशि के जमा करने की सुविधा शुरू करने की बात कही थी। इस वजह से बड़ी संख्या में उम्मीदवार भोर से एसबीआई मुख्य शाखा समेत दूसरी बैंक शाखाओं मेें जमा होने लगे लेकिन, आरबीआई के निर्देशों के चलते आज बैंकों में लेखा-बंदी रही। बैंकों का सर्वर ही आरंभ नहीं हुआ। बैंक काउंटर न खुलने से परेशान लोगों ने अफसरों के फोन घनघनाने शुरू किए लेकिन, इसका कोई फायदा नहीं हुआ। अफसरों ने लेखा-बंदी होने के चलते हाथ खड़े कर दिए। कई घंटे के इंतजार के बाद आखिरकार उनको वापस लौटना पड़ा। आज सैकड़ों उम्मीदवार अपनी जमानत राशि जमा नहीं कर सके।
आज छुट्टी के दिन भी पांच शाखाओं में जमा होगी जमानत राशि
नामांकन आरंभ होने में एक दिन ही शेष होने से जिला निर्वाचन अधिकारी ने जमानत राशि जमा कराने के लिए बैंक शाखाओें की संख्या तीन से बढ़ाकर पांच कर दी है। अभी तक जमानत राशि एसबीआई की मुख्य शाखा, मोंठ, एवं मऊरानीपुर शाखा में जमा हो रही थी। अब पंजाब नेशनल बैंक के गरौठा एवं टहरौली शाखा में भी यह धनराशि जमा की जा सकेगी। जिलाधिकारी के मुताबिक अब इन शाखाओं में गुड फ्राइडे एवं रविवार के अवकाश के दिनों में भी धनराशि जमा कराई जा सकेगी। उम्मीदवार की धनराशि बैंकों को किसी भी कीमत में उसी दिन जमा करानी अनिवार्य होगी। इसके लिए उनको अतिरिक्त कांउटर लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
आखिरी दिन नकद जमा करने की सहूलियत
उम्मीदवारी की बड़ी संख्या को देखते हुए आखिरी दिन जमानत धनराशि के नकद जमा करने की भी सहूलियत दी गई है। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के मुताबिक आखिरी दिन तक यदि कोई उम्मीदवार जमानत राशि का चालान नहीं बनवा पाता वह कोषागार के फार्म 385 के जरिए नकद धनराशि आरओ के माध्यम से नामांकन के समय जमा कर सकता है।