फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   There will be no race for treatment, eight sub health centers were opened

इलाज के लिए नहीं लगानी होगी दौड़, आठ उप स्वास्थ्य केंद्र खोले गए

Thu, 09 Dec 2021 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
There will be no race for treatment, eight sub health centers were opened
झांसी। जिले के आठ विकास खंडों के लोगों को इलाज के लिए झांसी की दौड़ नहीं लगानी होगी। स्वास्थ्य विभाग ने आठ नए उप स्वास्थ्य केंद्र खोल दिए हैं। इसके जरिए लोगों को छोटी-मोटी बीमारी का उपचार अपने घर के पास ही उपलब्ध होगा। नवजात शिशुओं से लेकर किशोर किशोरियों के टीकाकरण के साथ-साथ अन्य स्वास्थ्य और पोषण संबंधी समस्याओं का समाधान मिल सकेगा।
विज्ञापन

कई बार ग्रामीणों को समय पर इलाज न मिलने और साधन का अभाव होने से परेशानी का सामना करना पड़ता है। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को प्राथमिक उपचार, टीकाकरण एवं पोषण जैसी सुविधा घर के पास ही उपलब्ध कराने के लिए आठ गांव में नवीन उप स्वास्थ्य केंद्रों की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनके जैन ने बताया कि जिले में अभी तक 326 उप स्वास्थ्य केंद्र चल रहे हैं। इन केंद्रों के माध्यम से दूरदराज के लोगों को घर के पास ही समुचित उपचार मुहैया कराया जा रहा है। गंभीर मामलों को उच्च चिकित्सा के लिए रेफ र कर दिया जाता है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक ऋ षिराज ने बताया कि नए उप स्वास्थ्य केंद्रों के लिए एएनएम की भर्ती की जा रही है। अभी संबंधित विकास खंड की एएनएम यहां काम संभालेंगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां खोले गए स्वास्थ्य केंद्र
नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र बबीना के गवारा, बड़ागांव के जरवों, बामौर के डिकोली, बंगरा के विजरवारा, चिरगांव के धवारा, गुरसराय के रजवारा, मऊरानीपुर के चितावत और मोंठ के बुडेरा गांव में खोले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed