{"_id":"687801f76feaf80be7003b82","slug":"there-will-be-no-damage-to-the-crops-anna-cattle-were-sent-to-the-cowshed-jhansi-news-c-132-1-sjhs1002-106919-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: फसल को नहीं पहुंचेगा नुकसान, गोशाला भेजे गए अन्ना पशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: फसल को नहीं पहुंचेगा नुकसान, गोशाला भेजे गए अन्ना पशु
विज्ञापन
- खंड विकास अधिकारी के नेतृत्व में चलाया गया अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
मोंठ। बढ़ती अन्ना जानवरों की समस्या को लेकर बुधवार को खंड विकास अधिकारी राकेश त्रिपाठी के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया। इसमें सड़कों और खेतों में घूम रहे अन्ना पशुओं को पकड़कर उन्हें नजदीकी गोशालाओं में भेजा गया।
अभियान के तहत ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अन्ना जानवरों को पकड़ने के लिए कर्मचारी दल तैनात किए गए। विशेषकर वे स्थान चिह्नित किए गए, जहां किसान खेती की बुवाई कर रहे हैं और अन्ना जानवर उनकी फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। अभियान के दौरान करीब दो दर्जन अन्ना पशुओं को पकड़कर गोशाला पहुंचाया गया। बीडीओ ने बताया कि अन्ना जानवरों के कारण दुर्घटनाओं और फसलों के नुकसान की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके चलते महाराजगंज ढेरी की पुलिया से मोंठ तक हाइवे पर अन्ना जानवरों को पकड़ने का अभियान चलाया गया। इसके तहत हाईवे पर मौजूद अन्ना जानवरों को पकड़वाकर गोशाला भिजवाया गया। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।