फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   There will be black box in the station on the lines of airplane

हवाई जहाज की तर्ज पर स्टेशन में होंगे ब्लैक बॉक्स

Wed, 05 Oct 2022 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
There will be black box in the station on the lines of airplane
झांसी। हवाई जहाज के कॉक पिट के भीतर होने वाली सभी गतिविधियों को रिकॉर्ड करने वाले ब्लैक बॉक्स तकनीक की तर्ज पर रेल महकमा भी वॉइस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल (वीओआइपी) सिस्टम का इस्तेमाल करने जा रहा है। इसकी मदद से चलती गाड़ी को आसानी से कमांड दिया जा सकेगा। इसे स्टेशन मास्टर कक्ष में स्थापित किया जाएगा। इसके जरिए चलती ट्रेन को दिए जाने वाला हर कमांड खुद-ब-खुद रिकॉर्ड होगा। इसमें असीमित रिकॉर्ड रखा जा सकेगा। इसका दुर्घटना अथवा लोको पायलट की लापरवाही का पता लगाने में इस्तेमाल हो सकेगा।
विज्ञापन

झांसी रेल मंडल में अलग-अलग सेक्शन में इसका काम कराया जा रहा है। ग्वालियर, बिरला नगर, डबरा, आंतरी, संदलपुर, सिथौली समेत अन्य स्टेशनों के बीच केबिल बिछाने का काम पूरा हो चुका जबकि झांसी-धौलपुर एवं झांसी-बीना सेक्शन में यह काम अंतिम दौर में है। रेल अफसरों के मुताबिक इस तकनीकी के माध्यम से चलती ट्रेन को आडियो अथवा वीडियो माध्यम से भी नियंत्रित किया जाएगा। यह नया सिस्टम स्टेशन मास्टर कक्ष में स्थापित होगा। इससे कंट्रोलर भी सीधे लोको पायलट को कमांड दे सकेंगे। डीआरएम समेत अन्य रेल अफसर भी इसकी मदद से आसानी से संपर्क साध सकेंगे। रेल अफसरों का कहना है इसकी सबसे बड़ी खासियत असीमित कमांड रिकार्डिंग क्षमता है। इसके माध्यम से मेसेज, डाटा ट्रांसफर समेत अन्य कार्य आसानी से कराए जा सकेंगे। झांसी मंडल के कई सेक्शनों के बीच यह काम अंतिम चरण में है। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है इस प्रणाली के आने से रेल के संचालन में काफी मदद मिलगी। कमांड देने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed