फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   There will be an exam to become a spokesperson in Congress

कांग्रेस में प्रवक्ता बनने के लिए होगी परीक्षा

Thu, 02 Dec 2021 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
There will be an exam to become a spokesperson in Congress
झांसी। यदि आप राजनीति में दिलचस्पी रखते हैं और कांग्रेस पार्टी में प्रवक्ता बनना चाह रहे हैं तो इसके लिए लिखित और मौखिक परीक्षा होगी। परीक्षा तीन दिसंबर को होगी। आधा घंटे की इस परीक्षा में कांग्रेस से जुड़े सवालों के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों और चर्चित घटनाक्रम के जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।
विज्ञापन

जिला और शहर कांग्रेस कमेटी में अब तक प्रवक्ता बनने के लिए संगठन के जिलाध्यक्ष से राजनीतिक पकड़ मजबूत होना माना जाता था, क्योंकि जिलाध्यक्ष जिसे चाहता था, उसे ही प्रवक्ता बना दिया जाता था। कांग्रेस पार्टी में चल रही बदलाव की प्रक्रिया के अंतर्गत अब प्रवक्ता पद को भी इसमें शामिल किया गया है। अब कोई व्यक्ति बिना परीक्षा दिए प्रवक्ता नहीं बन पाएगा। यदि आप कांग्रेस के अलावा किसी अन्य दल में हैं और कांग्रेस के प्रवक्ता बनना चाहते हैं तो इसके लिए भी आपको आवेदन करना होगा तथा कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेनी होगी। फिर इंटरव्यू होगा। उसमें पास होने पर प्रवक्ता पद के लिए लिखित परीक्षा देनी होगी।
विज्ञापन

झांसी जिला और महानगर में प्रवक्ता पद के लिए तीन दिसंबर को परीक्षा होगी। मानिक चौक स्थित शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर दोपहर 12 बजे से परीक्षा होगी। परीक्षा के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सचिन रावत मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवक्ता ही देंगे अधिकृत बयान
अब तक कांग्रेस कमेटी में संगठन से जुड़े व्यक्ति मीडिया से बातचीत के दौरान कुछ भी बयान देते रहते हैं। इसमें प्रवक्ता की भूमिका का कोई योगदान नहीं होता है। लेकिन, अब आने वाले समय में परीक्षा देकर पास हुए प्रवक्ता पार्टी में अहम जिम्मेदारी निभाएंगे और किसी भी मुद्दे पर अधिकृत बयान जारी करेंगे।

जो भी व्यक्ति कांग्रेस में प्रवक्ता बनने का इच्छुक है। वह तीन दिसंबर को दोपहर 12 बजे शहर कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर परीक्षा में भाग ले सकता हैै। जो व्यक्ति कांग्रेस पार्टी का सदस्य नहीं है और प्रवक्ता पद की परीक्षा देना चाहता है तो उसे पहले कांग्रेस की सदस्यता लेनी होगी।
भगवानदास कोरी, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed