फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   There will be a three-tier security cordon during nomination, 236 policemen will be deployed.

Jhansi News: नामांकन के दौरान त्रिस्तरीय रहेगा सुरक्षा घेरा, 236 पुलिसकर्मी होंगे तैनात

Thu, 25 Apr 2024 06:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 06:32 AM IST
विज्ञापन
There will be a three-tier security cordon during nomination, 236 policemen will be deployed.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन शुक्रवार से आरंभ होने जा रहा है। इसको देखते हुए सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अफसरों के मुताबिक नामांकन स्थल के आसपास सुरक्षा के लिए 236 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। यह पुलिसकर्मी सुरक्षा उपकरणों से लैस रहेंगे। आपात स्थिति से निपटने के लिए दो प्लाटून पीएसी बल भी तैनात रहेगा। पूरी नामांकन प्रक्रिया की वीडियो रिकार्डिंग कराई जाएगी। ड्रोन से भी निगरानी होगी। आला पुलिस अफसर भी पूरे दिन नजर रखेंगे।
कलक्ट्रेट में नामांकन के दौरान चारों ओर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया। अंतिम घेरे के भीतर सिर्फ उम्मीदवार एवं उनके प्रस्तावकों को ही जाने की इजाजत होगी। समर्थक समेत अन्य लोगों को पहले दो घेरे के अंदर ही रोक दिया जाएगा। सुरक्षा के लिए नामांकन स्थल पर एक एएसपी की अगुवाई में पुलिस बल तैनात रहेगा। तीसरे घेरे में जाने वालों को पहचान पत्र दिखाने के बाद ही भीतर जाने दिया जाएगा। बुधवार को एसएसपी राजेश एस ने सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने हर प्रवेश द्वार पर खास तौर से निगरानी रखने को कहा, जिससे नामांकन के दौरान कोई गड़बड़ी पैदा न होने पाए।
विज्ञापन



इनसेट
इस तरह तैनात रहेगा पुलिस बल
एएसपी- 1
क्षेत्राधिकारी- 5
थाना प्रभारी- 12
आरक्षी/मुख्य आरक्षी- 196
पीएसी- दो प्लाटून

0000

नामांकन के लिए सुरक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। पर्याप्त पुलिस बल को नामांकन स्थल के आसपास तैनात किया जाएगा। चुनाव आयोग के मानक के मुताबिक ही उम्मीदवार प्रस्तावकों के साथ अंदर जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश एस, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed