फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   There will be a strike in banks today, cash transactions will be affected

Jhansi News: बैंकोें में आज रहेगी हड़ताल, नकदी का लेन-देन होगा प्रभावित

Wed, 09 Jul 2025 02:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
There will be a strike in banks today, cash transactions will be affected

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। निजीकरण के विरोध, पेंशन बहानी आदि की मांगों के मुद्दे पर बुधवार को बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान भारतीय स्टेट बैंक सहित कुछ बैंकों को छोड़कर जिले की 150 से ज्यादा बैंक शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहेगा। नकदी के लेनदेन पर भी प्रभाव पड़ेगा। चेक भी क्लीयर नहीं हो सकेंगे। हड़ताल के मद्देनजर बैंकों के एटीएम में मंगलवार को नकदी लोड की गई।




हड़ताल को बैंकों की तीन यूनियन ने अपना पूरा समर्थन दिया है, जबकि अन्य 6 संगठन भी साथ में हैं। इस वजह से अधिकांश बैंक शाखाओं में हड़ताल का असर दिखाई पड़ने की संभावना है। मंगलवार को बैंक यूनियन नेताओं ने दौरा करके निजी बैंककर्मियों को भी अपने साथ जोड़ने की कोशिश की। हड़ताल की पूर्व संध्या पर ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन के बैनर तले ग्वालियर रोड स्थित यूनियन बैंक शाखा के पास आयोजित सभा में जिला मंत्री अशोक महावर ने कहा बैंकों पर बोझ लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में बैंक एवं बीमा कंपनियों को मजबूत करने की जरूरत है। बैंकों में निजीकरण बंद होना चाहिए। वित्तीय संस्थानों में पर्याप्त भर्ती सुनिश्चित हो। संयुक्त मंत्री सुशील साहू ने आउटसोर्सिंग समेत अनुबंध की नौकरियों पर रोक लगाने के साथ पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की। संगठन मंत्री रोहित लाल ने खराब ऋणों को वसूलने के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत बताई। इस दौरान जेके गुप्ता, अमित साहू, दीपेश माहौर, शिखा प्रियदर्शिनी, श्याम मुखरैया, प्रमोद दूबे, ईशान अली, पंकज कुमार, प्रियम यादव, देवेंद्र कुमार समेत सैकड़ों बैंककर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed