{"_id":"65bab65c61450184b00cb7c4","slug":"there-was-power-crisis-for-seven-hours-in-five-areas-including-indranagar-jhansi-news-c-360-1-jh11001-103348-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: इंद्रानगर समेत पांच इलाकाें में सात घंटे रहा बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: इंद्रानगर समेत पांच इलाकाें में सात घंटे रहा बिजली संकट
Thu, 01 Feb 2024 02:36 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Thu, 01 Feb 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। महानगर में बिजली विभाग द्वारा जर्जर तारों की मरम्मत का काम किया जा रहा है। ऐसे में बुधवार को कई बड़े इलाकों में सात घंटे बिजली ठप रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं सिविल लाइन क्षेत्र में अनुरक्षण कार्य के चलते बिजली कटौती की गई।
बुधवार को बिजली विभाग ने न्यू रोड फीडर के पुराना बस स्टैंड, बालाजी फीडर के अयोध्यापुरी क्षेत्र, ईसाईटोला फीडर के इंद्रानगर व भगवंतपुरा फीडर के भगवंतपुरा क्षेत्र में काम कराया। इन क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली कटौती गई। बृहस्पतिवार को भी इन्हीं इलाकों में मरम्मत का काम चलेगा। जिससे लगभग सात घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
वहीं अनुरक्षण कार्य के चलते मुन्नालाल पावर हाउस से जुड़े बंसल कॉलोनी, स्वामीपुरम कॉलोनी, ग्वालियर रोड, महेंद्रपुरी कॉलोनी में सुबह 8 से 11 बजे कटौती की गई। मुख्य अभियंता राजीव माहेश्वरी के मुताबिक रिवैंप योजना और अनुरक्षण माह के तहत मरम्मत का काम किया जा रहा है। इस कारण शटडाउन लिया जाता है।
विज्ञापन
बातचीत
-- -- -
बिजली कटौती होने से व्यावसायिक काम प्रभावित हो जाते हैं। - उमाशंकर
सर्दियों में बिजली कटौती हो रही है। इससे काफी परेशानी हुई। - अभिषेक सोनकिया