{"_id":"67ae521628813944e3026a37","slug":"there-was-no-drop-of-water-in-the-taps-for-three-days-jhansi-news-c-11-1-jhs1031-494003-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: तीन दिन से नलों में नहीं आई पानी की बूंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: तीन दिन से नलों में नहीं आई पानी की बूंद
विज्ञापन
विज्ञापन
- हैंडपंपों से पानी भर रहे लोग, तीन हजार की आबादी प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
पुलवारा/ललितपुर। ब्लॉक बार मुख्यालय समेत लगभग आधा दर्जन गांवों में तीन दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है। लोगों को पानी के लिए हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ रहा है। सुबह से ही हैंडपंपों पर कतार लग रही है। वहीं, विभागीय अधिकारियों ने बताया कि लो वोल्टेज से मोटर नहीं चल पा रही है।
कस्बा बार में लो वोल्टेज की समस्या से जल संस्थान के पंप हाउस की मोटरें नहीं चल पा रही हैं। इससे पेयजल आपूर्ति चरमरा गई है। लगातार तीन दिन से नलों में पानी की बूंद तक नहीं आ रही है। इससे कस्बा समेत लगभग आधा दर्जन गांवों में पानी का संकट है। इनमें गैंदोरा, राधापुर, भैलोनी लोधी, बम्होरी खड़ेंत, बमनगुवां आदि गांव की लगभग 3500 की आबादी को पानी नहीं मिल पा रहा है।
::::
लो वोल्टेज की समस्या से पंप हाउस की मोटर नहीं चल पा रही हैं। इससे पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही है। विद्युत विभाग को पत्राचार कर जल्द समस्या दूर की जाएगी। - शिवराज सिंह, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान