फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   There was a huge controversy when an officer in the irrigation department applied gulal to an employee.

Jhansi News: सिंचाई विभाग में अधिकारी ने कर्मचारी को लगाया गुलाल तो जमकर हुआ विवाद

Sun, 24 Mar 2024 03:48 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sun, 24 Mar 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
There was a huge controversy when an officer in the irrigation department applied gulal to an employee.
- देर शाम दोनों पक्षों में हुआ समझौता
विज्ञापन

फोटो ::
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। सिंचाई विभाग के बेतवा नहर प्रखंड कार्यालय में शनिवार को गुलाल लगाने पर अधिकारी और कर्मचारियों में विवाद हो गया। इस दौरान एक कर्मचारी से मारपीट की गई। कर्मचारी ने नवाबाद थाने शिकायत कर अधिकारी पर शराब के नशे में अभद्रता करने का आरोप लगाया। मामले काे लेकर नवाबाद थाने में विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों का जमावड़ा रहा। देर शाम को दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
सिंचाई विभाग के बेतवा नहर प्रखंड कार्यालय में तैनात एसडीओ सुबह ड्यूटी पर आए। वह दोपहर लगभग 2:15 बजे कार्यालय में सभी कर्मियों के पास जाकर गुलाल लगाने लगे। इस दौरान एक कर्मचारी को उन्होंने गुलाल लगाने का प्रयास किया, कर्मचारी ने गुलाल लगवाने से मना कर दिया। इसके बाद एसडीओ ने कर्मचारी पर गुलाल फेंक दिया। इससे गुस्साए कर्मचारी ने एसडीओ को धक्का दे दिया।
विज्ञापन

इसके बाद एक अधिकारी के पक्ष में आए अन्य कर्मचारी ने दूसरे कर्मचारी से मारपीट शुरू कर दी। मामला इतना बढ़ा कि अन्य कर्मियों ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी। मौके पर पहुंची नवाबाद थाने की पुलिस दोनों कर्मचारियों सहित एसडीओ को भी थाने ले आई। यहां लंबे समय तक हंगामा चलता रहा। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में चतुर्थ श्रेणी कर्मी अमर सिंह ने आरोप लगाए कि एसडीओ ने शराब के नशे में उससे अभद्रता की है। वहीं, एसडीओ के पक्ष में साथी कर्मी ने उससे मारपीट भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में आरोपी कर्मी के समर्थन में कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी भी पहुंच गए। काफी देर तक चले हंगामे के बाद दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। नवाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कर्मचारी की तहरीर पर एसडीओ का मेडिकल कराया है। हालांकि, दोनों पक्षों ने मामले में समझौता कर लिया है।

--
वर्जन
किसी बात को लेकर कर्मचारियों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा है। पुलिस ने एसडीओ का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
उमेश कुमार, अधिशासी अभियंता, बेतवा नहर प्रखंड, सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed