{"_id":"67690b9d8d9bf370380670a8","slug":"there-was-a-fierce-fight-between-two-parties-report-filed-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-458954-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊरानीपुर। ग्राम भदरवारा में शनिवार शाम दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मोतीलाल कुशवाहा पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम भदरवारा ने पुलिस को बताया कि शनिवार को शाम लगभग 7 बजे किशोरीलाल पुत्र कन्हई कुशवाहा, गनेश पुत्र किशोरीलाल, रामरती पत्नी किशोरी, शिवानी पत्नी गनेश ने उसके साथ गाली-गलौज एवं मारपीट की। इससे उसके सिर में चोट आ गई।
दूसरे पक्ष से गनेश निवासी ग्राम भदरवारा ने रिपोर्ट में बताया कि शाम 6 बजे हम लोग अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे। तभी मोतीलाल पुत्र छोटेलाल कुशवाहा, संतोष पुत्र छोटेलाल, सोभना पत्नी संतोष एवं शिवानी ने आकर गाली-गलौज की। मना करने पर उसकी दादी पार्वती के सिर में ईंट मार दी। संवाद