फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   There was a fierce fight between two parties of the same family, seven injured

Jhansi News: एक ही परिवार के दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, सात घायल

Wed, 23 Apr 2025 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
There was a fierce fight between two parties of the same family, seven injured
बंगरा। मंगलवार की सुबह ग्राम पंचायत पठाकरका में एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे। घटना में सात लोग घायल हो गए, जिनमें से हालत गंभीर होने पर छह को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। घटना से गांव में घंटों अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

गांव में रहने वाली दिव्यांग महिला ममता देवी का चयन प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हुआ है। आरोप है कि परिवार के ही कुछ लोग चिह्नित जमीन पर आवास का निर्माण नहीं करने दे रहे हैं। इसे उनके बीच पिछले काफी समय से विवाद की स्थिति बनी हुई थी। मंगलवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। उनके बीच विवाद होने लगा। कुछ ही देर में दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। उनके बीच लाठी-डंडे निकल आए। इस दौरान कुछ लोगों ने ईंट-पत्थरों से भी हमला कर दिया। घटना में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। सूचना पर
विज्ञापन

बंगरा पुलिस चौकी प्रभारी साजेश कुमार सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस के पहुंचते ही मौके पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने विवाद कर रहे कई लोगों को पकड़ा।स्थानीय लोगों ने एक बाहरी गांव के युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि युवक को दूसरे पक्ष के लोगों ने बुलाया था, जो हमले में सबसे आगे था।पुलिस ने एंबुलेंस के जरिये घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर यहां से ममता देवी, शीतल प्रसाद, विजयलक्ष्मी, सचिन, विवेक, लक्ष्मी देवी व सुरेश कुमार को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई, जिसके आधार पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार ने बताया कि मारपीट करने वाले दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed