फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   There was a cry in the waiting room of the railway station

Jhansi News: रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम में गूंजी किलकारी

Mon, 01 Sep 2025 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
There was a cry in the waiting room of the railway station

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। विशाखापत्तनम से अमृतसर जाने वाली हीराकुंड एक्सप्रेस में सवार गर्भवती को प्रसव पीड़ा होने पर झांसी स्टेशन पर उतारकर रेलवे की मेडिकल टीम ने सुरक्षित प्रसव कराया गया। महिला ने यहां एक स्वस्थ बालक को जन्म दिया। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भेज दिया गया। हीराकुंड में पूनम पत्नी केशव नर्मदापुरम से अमृतसर की यात्रा कर रही थी। ट्रेन झांसी से गुजर रही थी कि तभी उसे तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। तबीयत बिगड़ने पर ड्यूटी पर तैनात वरिष्ठ सीसीटीसी सुनील यादव एवं सारिका सचान ने इसकी सूचना झांसी के डिप्टी स्टेशन अधीक्षक एनके कर्दम को दी। उन्होंने रेलवे की मेडिकल टीम को बुलवाया। प्रतीक्षालय में सुरक्षित प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed