फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   There is outcry for water in Palra, people are craving for every drop of water

Jhansi News: पलरा में पानी के लिए हाहाकार, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे लोग

Thu, 01 May 2025 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
There is outcry for water in Palra, people are craving for every drop of water
बंगरा। विकासखंड बंगरा की ग्राम पंचायत पलरा में बूंद-बूंद पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग सभी मिलकर दूरदराज से पानी ला रहे हैं। वहीं, हर घर जल योजना का पानी घरों में न आने से लोग व्याकुल हैं।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत पलरा में पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। पलरा में पानी की विकराल समस्या कई महीनों से बनी हुई है। पलरा के ग्रामीणों में महिलाएं पुरुषों और बच्चों ने बड़ी संख्या कई अधिकारियों के सामने अपना दुखड़ा बताया, परंतु गांव में हालात अभी बदतर बने हुए हैं। आधी से अधिक आबादी पानी के लिए परेशान है। लोगों का कहना है कि नल योजना के तहत डली पाइपलाइन में सभी जगह पानी नहीं आता है सिर्फ कुछ जगह ही पानी सप्लाई है बाकी की आबादी परेशान है। ग्रामीणों में अर्जुन, हरीराम, दयाराम, बलवान, प्रेम नारायण, दिनेश, सोनिया, अशोक, द्वारका, राजकुमारी, संतोष, अरुण, कपिल, दीपचंद, रामप्रताप ने कहा कि पलरा में पानी की विकराल समस्या खड़ी हो चुकी है, आधी से अधिक आबादी पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। हर घर जल योजना के क्षेत्रीय अधिकारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि गांव में कई जगह ऊंचाई होने की वजह से पानी नहीं पहुंच पा रहा है। साथ ही कई जगह पानी कई घंटों तक खुला रहता है, जिसकी वजह से पानी आगे नहीं बढ़ पा रहा है। इसके लिए व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं, पूरे गांव को पानी की सुविधा करने के लिए सभी हर जरूरी संभव प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed