फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   There is no dearth of talent in Dadda land: Mohammad Riaz

दद्दा की धरती पर नहीं प्रतिभाओं की कमी : मोहम्मद रियाज

Fri, 19 Jul 2024 06:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
There is no dearth of talent in Dadda land: Mohammad Riaz
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झांसी। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पूर्व कप्तान, ओलंपियन और अर्जुन अवॉर्डी मोहम्मद रियाज राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में मुख्य चयनकर्ता के रूप में शामिल हुए हैं। बातचीत में उन्होंने कहा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की धरती पर प्रतिभाओं की कमी नहीं है। सिर्फ उन्हें शुरुआत से ही निखारने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि हॉकी के भगवान कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद की नगरी से कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी जूनियर भारतीय टीम में खेल रहे हैं। जिनसे पूरे देश को काफी उम्मीदें हैं। हॉकी के जादूगर के जन्मदिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में पूरे भारत में मनाया जाता है यह गर्व की बात है। कहा कि टीम की जीत में हर खिलाड़ी का योगदान होता है। स्कूल स्तर से ही खिलाड़ी के खेल को निखारा जाए तो वह जरूर ही एक दिन बड़ा खिलाड़ी बनता है। कहा की पहले जर्मनी, स्पेन और हॉलैंड जैसे देश अधिकांश टूर्नामेंटों के सेमीफाइनल में प्रवेश करती थीं। लेकिन काफी बदलाव हुआ है। कम रैंकिंग वाली टीमें अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं और चैंपियनशिप जीत रही हैं। पूर्व भारतीय कप्तान रियाज 1996 और 2000 में ओलंपिक, 1994 में विश्व कप और 1998 तथा 1994 में एशियाई खेल में सिल्वर मेडल हासिल कर चुके हैं। इसके साथ ही 1998 में बैंकॉक में गोल्ड मेडल भी जीत चुके हैं। 2002 में बेल्जियम में और 2004 में जर्मनी में पेशेवर लीग में भी खेल चुके हैं। वर्तमान में नबोदित खिलाड़ियों को निशुल्क प्रशिक्षण दे रहे हैं। उनके पिता अंतरराष्ट्रीय मैच रेफरी होने के साथ ही उनका बेटा रेहान और बेटी शमीना रियाज भी जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप खेल रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed