फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   There are adequate arrangements to protect against hunger and cold: Niranjan

भूख व ठंड से बचाव को हैं पर्याप्त इंतजाम : निरंजन

Thu, 15 Jan 2026 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
There are adequate arrangements to protect against hunger and cold: Niranjan
- 300 जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गरौठा। कंपोजिट विद्यालय चौकरी में जरूरतमंदों को 300 कंबलों का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि एमएलसी प्रतिनिधि रमा आरपी निरंजन ने कहा कि जरूरतमंदों को भूख एवं ठंड से बचाव के लिए सरकार ने पर्याप्त इंतजाम किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार निराश्रित वर्ग के लोगों के लिए कई तरह की योजनाओं का क्रियांवयन कर लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। विशिष्ट अतिथि सीताशरण तिवारी कैरोखर रहे। ग्राम नुनार, खेरो, चौकरी, हबूपुरा, करनपुरा, सिर्वो के पात्रों को कंबल बांटे गए। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी तेज सिंह पटेल, आशीष खरे भाजपा मंडल अध्यक्ष, संजय सिंह पटेल,राजू पटेल अहरौरा, पूर्व ऊर्जा मंत्री प्रतिनिधि पुष्पेंद्र पटेल भड़ोकर, महेश गोस्वामी, चिंतामन जायसवाल, पूर्व प्रधान करीम आदि मौजूद रहे। संचालन प्रधानाध्यापक सुधीर त्रिपाठी व अंत में प्रधान प्रतिनिधि भगवती शरण कौशिक ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed