फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   There are 1109 prisoners lodged in the barracks, one and a half times more than the capacity

Jhansi News: बैरक में क्षमता से डेढ़ गुना अधिक कैदी, बंद हैं 1109 कैदी

Wed, 12 Mar 2025 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
There are 1109 prisoners lodged in the barracks, one and a half times more than the capacity

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। जिला कारागार में इन दिनों क्षमता से करीब डेढ़ गुना ज्यादा कैदी हैं। बैरकों में भी क्षमता से अधिक कैदी रखे गए हैं। रोजाना बढ़ रहे तापमान में क्षमता से अधिक कैदियों को बैरक में रखने से परेशानी पैदा हो रही है।

जिला कारागार में करीब सात सौ कैदियों को रखने की क्षमता है। हर बैरक में अधिकतम 70-80 कैदियों को रखे जाने लायक इंतजाम हैं, लेकिन अत्याधिक भीड़ के चलते हर बैरक में डेढ़ गुना अधिक कैदी रखे गए हैं। ठंड में कैदियों की अत्यधिक संख्या से परेशानी नहीं हुई लेकिन, अब जैसे-जैसे पारा चढ़ रहा, वैसे मुश्किल पैदा होने लगी है। बैरक के भीतर कैदियों की अत्यधिक संख्या से 35 डिग्री तापमान भी मुश्किल भरा हो गया। जेल आंकड़ों के मुताबिक, मार्च में कारागार में कैदियों की संख्या 1109 रही। इनमें 740 विचाराधीन कैदी हैं जबकि 353 पुरुष समेत 16 सिद्ध दोष महिलाएं हैं। हालांकि महिलाओं की बैरक अलग होने से उनको अधिक परेशानी नहीं हो रही है। विचाराधीन कैदियों के मुकदमे चलने से उनको बाहर नहीं भेजा जा सकता। वहीं, कई सिद्ध दोष बंदी भी ऐसे हैं, जिनके कुछ मामले अभी विचाराधीन हैं। इस वजह से वह भी दूसरी जेलों में नहीं भेजे जा रहे। वरिष्ठ जेल अधीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि गर्मियों से निपटने के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए जाते हैं। कुछ दिन पहले 25 सिद्ध दोष कैदियों को आगरा भेजा गया।ो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed