फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Then assurance, farmers end protest

फिर मिला आश्वासन, किसानों का धरना समाप्त

Sun, 24 May 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sun, 24 May 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
 Then assurance, farmers end protest
झांसी। पथरई व लखेरी बांध के डूब क्षेत्र के प्रभावितों किसानों का धरना शनिवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों के आश्वासन पर समाप्त हो गया। हालांकि, इस बीच गर्मी से तीन किसानों की तबीयत बिगड़ गई। बाद में उनका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन



सिंचाई विभाग के बेतवा भवन कार्यालय में बुंदेलखंड किसान पंचायत के अध्यक्ष गौरीशंकर बिदुआ के नेतृत्व में दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। दोपहर के समय एडीएम (राजस्व) उमेश नारायण पांडे व एसडीएम सदर भगवान शरण किसानों की सुध लेने पहुंचे। इस दौरान पंचायत के अध्यक्ष ने अधिकारियों को बताया कि पथरई व लखेरी बांध के प्रभावित किसानों के बालिग परिवारों को अनुकंपा राशि एवं पेड़, बंधी, कुआं आदि का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। उनकी मांग है कि पथरई बांध के प्रभावित ग्राम विजयगढ़, मजरा, बगरौनी, इमिलिया के किसानों के बालिग परिवारों को अनुकंपा राशि एवं प्लाट वितरित किए जाएं। लखेरी बांध में प्रभावित ग्राम रेवन के डूब क्षेत्र के किसानों का सर्वे कराया जाए।  प्रभावित किसानों को पेड़ बंधी, कुआं, मकान एवं बालिग परिवार को अनुकंपा राशि एवं मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन



 इस पर दोनों अधिकारियों ने लखेरी बांध के प्रभावित किसानों की देनदारियों को चुकता करने के लिए पंद्रह दिन व पथरई बांध के लिए एक माह का समय मांगा। अधिकारियों के आश्वासन पर किसानों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। वार्ता के दौरान सिंचाई विभाग पंचम खंड के अधिशासी अभियंता कमलेश्वर सिंह, देवी सिंह कुशवाहा, राम सिंह जादौन, गोविंद सिंह परिहार, बृज मोहन अहिरवार, मुकेश पटेल, विवेक जैन, हरीश खरे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, लगातार धूप में बैठने से किसान ओमप्रकाश पाल, मुकुंदी अहिरवार व हरदास अहिरवार की तबीयत खराब हो गई। बाद में तीनों का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। स्वास्थ्य में सुधार होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed