फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Theft of valuables worth lakhs from hospital MDs home; case registered against a cleaning staff member, her son, and her husband.

Jhansi News: अस्पताल के एमडी के घर से लाखों की चोरी, सफाईकर्मी मां, बेटे और पिता पर मामला दर्ज

Sat, 24 Oct 2026 02:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Theft of valuables worth lakhs from hospital MDs home; case registered against a cleaning staff member, her son, and her husband.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्र में चिरंजीवी अस्पताल के प्रबंध निदेशक (एमडी) डॉ. संजय त्रिपाठी के घर से लाखों रुपये की चोरी हो गई। उन्होंने अपने घर में सफाई करने वाले युवक पर चोरी का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक, उसकी मां और पिता समेत तीन के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है।
डॉ. त्रिपाठी ने पुलिस को बताया कि उनके घर में करीब दो साल से ज्योति नामक महिला काम करती है। उसका बेटा दीपांशु भी करीब एक साल से उनके घर में सफाई का काम करने के लिए आता है। उनका कहना है कि उनके घर से कई दिनों से रुपये चोरी हो रहे थे। कर्मचारियों से पूछताछ करने पर भी चोरी का पता नहीं चला था।
विज्ञापन

चाबी से खोला फिंगरप्रिंट लॉक
बृहस्पतिवार को दीपांशु को घर से करीब एक लाख रुपये चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। पूछताछ में दीपांशु ने बताया कि उसने फिंगरप्रिंट लॉक को चाबी से खोला। मुख्य लॉकर एवं अलमारी को भी चाबी से खोलकर रुपये निकाले थे। आरोपी दीपांशु ने ही बताया कि इन पैसों से उसने चार पहिया गाड़ी, तीन पहिया ऑटो समेत एक होंडा बाइक खरीदी। कुछ रकम पिता के बैंक खाते में जमा कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. संजय त्रिपाठी की तहरीर पर दीपांशु, उसकी मां ज्योति और पिता रामनरेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक, मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed