फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Theft in Rajdhani and purse thrown in Dakshin Express

Jhansi News: राजधानी में की चोरी और दक्षिण एक्सप्रेस में फेंक गए पर्स

Wed, 25 Sep 2024 02:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Theft in Rajdhani and purse thrown in Dakshin Express
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। ट्रेनों में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शातिर चोरों ने मंगलवार को मुंबई राजधानी एक्सप्रेस में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। यहां बुजुर्ग महिला का पर्स चाेरी कर चोरों ने उसमें रखे पैसे चोरी किए और फिर झांसी स्टेशन के दूसरे प्लेटफॉर्म पर खड़ी दक्षिण एक्सप्रेस में पर्स और मोबाइल फोन छोड़कर फरार हो गए।
बीते दिनों झांसी निवासी बुजुर्ग महिला सुधा खंडेलवाल मुंबई में अपने बेटे अतुल खंडेलवाल के पास रहने गई थीं। सोमवार को वह छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के बी-3 कोच की 52 नंबर बर्थ पर ग्वालियर के लिए यात्रा कर रही थीं। ट्रेन जब मंगलवार की सुबह 4.59 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पहुंच रही थी तो इसी बीच उन्हें पता चला कि उनका पर्स, उसमें रखे 18 हजार रुपये, मोबाइल फोन व जरूरी दस्तावेज चोरी हो गए हैं।
विज्ञापन

इसकी जानकारी उन्होंने ग्वालियर पहुंच कर जीआरपी को दी तो मामला दर्ज नहीं किया गया। मामले में पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले से जीआरपी को अवगत करा दिया गया है। चोरों की तलाश भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दक्षिण एक्सप्रेस के टीटीई को मिला मोबाइल और पर्स
राजधानी एक्सप्रेस से चोरी हुआ महिला का पर्स और मोबाइल फोन दक्षिण एक्सप्रेस में टिकट चेक कर रहे टीटीई योगेश शुक्ला को स्लीपर कोच में पड़ा मिला। इसी बीच मोबाइल फोन पर महिला के पुत्र अतुल ने फोन लगा दिया। तब जाकर पता चला कि यह पर्स राजधानी से चोरी हुआ है। ऐसे में माना जा रहा है कि झांसी स्टेशन पर ही चोर उतरे हैं और राजधानी के बाद आइ दक्षिण एक्सप्रेस में यहीं पर्स फेंक कर चलते बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed