{"_id":"60fb22b78ebc3e584d00b5a9","slug":"theft-in-medical-store-in-front-of-police-post-jhansi-news-jhs2002461165","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी के सामने मेडिकल स्टोर में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस चौकी के सामने मेडिकल स्टोर में चोरी
विज्ञापन
झांसी। थाना नवाबाद की बुंदेलखंड विश्वविद्यालय चौकी के सामने स्थित एक मेडिकल स्टोर का शटर टेढ़ा कर दाखिल हुए दो चोरों ने अंदर रखे 35 हजार रुपये उड़ा दिए। इतना ही नहीं, उन्होंने पास में स्थित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर में भी दाखिल होने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। चोर दो घंटे तक तसल्ली से घटनास्थल के इर्दगिर्द मंडराते रहे।
मेडिकल कॉलेज के पास विश्वविद्यालय चौकी के सामने जेडीए का कांप्लेक्स है, जिसमें करगुवां जी निवासी शील सोनकिया की शिव मेडिकल स्टोर के नाम से दवाइयों की दुकान है। बृहस्पतिवार की शाम तकरीबन सात बजे उन्होंने रोजाना की तरह अपना मेडिकल स्टोर बंद किया था। शुक्रवार को सुबह 10 बजे जब वे खोलने के लिए पहुंचे तो उन्हें शटर टेढ़ा मिला। अंदर जाकर देखा तो गल्ले में रखे 35 हजार रुपये गायब थे। इसी बीच मालूम चला कि चोरों ने पास के वेद अल्ट्रासाउंड के भी ताले चटका दिए, लेकिन अंदर एक और दरवाजा होने की वजह से घुस नहीं पाए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिसमें सामने आया कि दो नकाबपोश रात तकरीबन 12 बजे कांप्लेक्स में दाखिल हुए और दो बजे तक रहे। दोनों के चेहरे ढके हुए थे, इस मामले में नवाबाद इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि घटना की पड़ताल शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज लिए गए हैं। चोर जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
सब्बल से टेढ़े किए कैमरे
झांसी। चोरी इरादे से दाखिल हुए चोर अपने साथ लोहे की सब्बल लिए हुए थे, जिसके जरिये उन्होंने शिव मेडिकल स्टोर पर लगे दोनों कैमरों का मुंह मोड़ दिया। कैमरों का मुंह नीचे की ओर से मोड़कर उन्होंने ऊपर कर दिया। इसी तरह मेडिकल स्टोर के भीतर लगे कैमरे का भी चोरों ने मुंह मोड़ा। कैमरे का मुंह मोड़ने के लिए हाथ ऊपर करने पर एक चोर के हाथ में बना टैटू सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसके जरिये चोरों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।