फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   theare woman hounard happyness where

जहां नारी का सम्मान होगा वहीं खुशहाली

Tue, 24 Dec 2019 02:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
theare woman hounard happyness where
अमर उजाला की साल2020 के लिए 10 बड़े संकल्प मुहिम के तहत होटल एमब्रोशिया में हुई संगोष्ठी में नारी गरि?
झांसी। अमर उजाला की ‘साल 2020 के लिए 10 बड़े संकल्प’ मुहिम के तहत सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि जहां नारी का सम्मान होता है, वहां खुशहाली और समृद्धि का वास होता है।
विज्ञापन

सीपरी बाजार के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में सीपरी बाजार निवासी मधु रानी गुप्ता ने कहा कि महिलाओं के साथ हिंसा की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ये स्थिति देश और समाज के लिए ठीक नहीं है। इस पर नियंत्रण के लिए कानून का सख्त होना तो जरूरी है ही, साथ ही समाज को अपनी सोच में भी बदलाव लाना होगा। कमल सिंह कॉलोनी निवासी नीतू शिवहरे ने कहा कि आज महिलाएं समाज के हर क्षेत्र में अपनी काबिलियत के बूते पर खुद की पहचान बना चुकी हैं। देश की सीमाओं की सुरक्षा से लेकर अंतरिक्ष अनुसंधानों तक में वे अपनी भूमिका अदा कर रही हैं। जरूरत तो बस प्रोत्साहन की है। इस दौरान सीमा राय, ऋतु, नीलम महाजन, स्वाती, माधवी राय, अंजू आदि ने भी विचार प्रकट किए।
विज्ञापन

संस्कारों की कमी की वजह से महिलाओं के साथ उत्पीड़न की घटनाएं हो रही हैं। आने वाली पीढ़ी को संस्कारवान बनाने में हमारी बड़ी भूमिका है। इस पर महिलाओं को ध्यान देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नीतू राय, दीनदयाल नगर
महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए कानून का सख्त होना जरूरी है। कड़ी सजा का प्रावधान किया जाए, ताकि कोई भी व्यक्ति महिला उत्पीड़न की बात सोच भी न सके।
- विनीता शिवहरे, न्यू रायगंज कॉलोनी
आज के दौर में महिलाएं किसी भी मायने में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। लेकिन, अभी भी ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े बदलाव की आवश्यकता है। ये परिवर्तन सरकार और समाज के संयुक्त प्रयासों से ही आ सकता है।

- उमा गुप्ता, मेडिकल कॉलेज के पास
नारी शक्ति के विकास के लिए उनका शिक्षित होना बेहद जरूरी है। शहरों में तो आसानी से शिक्षा मिल जाती है, परंतु ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी स्थिति बदहाल है। इसे बेहतर बनाना बेहद जरूरी है।
- रेनू गौतम, नगरिया कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed