{"_id":"688e5ea06bded1fc770abad9","slug":"the-youth-injured-in-a-road-accident-died-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-611121-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। कानपुर-झांसी हाइवे पर मुस्कान ढाबा के पास तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर घायल हुए मुकेश (35) ने शनिवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उसे नाजुक हाल में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। हादसे के 21 दिन बाद उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में मातम छाया है। पुलिस आरोपी वाहन चालक को तलाश रही है।
मूल रूप से जालौन के गढ़र गांव निवासी मुकेश सोलर पैनल लगाने का काम करता था। परिजन ने बताया 11 जुलाई को बाइक से झांसी में सोलर पैनल लगाने जा रहा था। पूंछ कस्बे में मुस्कान ढाबा के पास पहुंचने पर पीछे से तेज रफ्तार में आ रही चार पहिया गाड़ी ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। पहले उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार न होने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से पत्नी वर्षा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार में दो छोटे बच्चे हैं। परिवार में मुकेश ही इकलौता कमाने वाला था। पूंछ थाना प्रभारी जेपी पाल के मुताबिक हादसा करने वाली गाड़ी के चालक को तलाश किया जा रहा है। ब्यूरो