फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The youth hacked the CCTV cameras installed in police stations, cameras of two police stations were found working on his mobile

Jhansi News: युवक ने हैक कर लिया थानों में लगे सीसीटीवी कैमरे, मोबाइल में चलते मिले दो थानों के कैमरे

Sat, 24 May 2025 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
The youth hacked the CCTV cameras installed in police stations, cameras of two police stations were found working on his mobile

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। शातिर युवक ने थानों के सीसीटीवी कैमरों को ही हैक कर लिया। बुधवार को युवक के मोबाइल पर जब थानों के सीसीटीवी कैमरे चलते मिले, तब पुलिस अफसरों के भी होश उड़ गए। इसका खुलासा नाटकीय अंदाज में हुआ। दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद सीसीटीवी कैमरे चेक कराने युवक को बुलाया गया था। पुलिस ने जब युवक का मोबाइल खंगाला तब उसमें सीपरी बाजार एवं बरुआसागर थाने के सीसीटीवी कैमरे चलते पाए गए। यह देख पुलिस अफसर चकरा गए। इन दिनों के माहौल को देखते हुए पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। यहां काफी देर तक उससे पूछताछ हुई। हालांकि पुलिस का कहना है कि युवक ने सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत के दौरान उसका एक्सेस हासिल कर लिया था लेकिन, अभी तक उसके मोबाइल में यह लाइव क्यूं चल रहा था, इसका जवाब नहीं मिल सका है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


दरअसल, सेवाराम आयल मिल के पास रहने वाले आदित्य कुमार तिवारी का अपने पड़ोस में रहने वाली महिला गीता रायकवार से सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने को लेकर विवाद हो हुआ था। आदित्य का आरोप था कि गीता के घर में लगे कैमरों की वजह से उसकी निजता का हनन हो रहा है। गीता इससे इन्कार कर रही थी। इसकी सत्यता जानने के लिए पुलिस ने गीता के बताने पर अंशुल राय निवासी बरुआसागर को बुलाया। उससे मोबाइल मांगने पर वह उसे देने में टालमटोल करने लगा। पुलिस के दबाव बनाने पर उसने मोबाइल दिया। मोबाइल खंगालने पर सीपरी बाजार एवं बरुआसागर थाने की लाइव लोकेशन चल रही थी। पुलिस के वजह पूछने पर आरोपी कुछ बता नहीं सका। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed