{"_id":"66a6e95cf64d24858d01fcf8","slug":"the-youth-entered-the-police-post-and-beat-up-the-property-dealerthe-youth-entered-the-police-post-and-beat-up-the-property-dealer-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-360542-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: प्रापर्टी डीलर को युवकों ने पुलिस चौकी में घुसकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: प्रापर्टी डीलर को युवकों ने पुलिस चौकी में घुसकर पीटा
विज्ञापन
झांसी। प्रापर्टी डीलर को पैसों के विवाद में युवकों ने दौड़ा-दौड़ाकर सड़क पर पीटा। मारपीट के दौरान प्रापर्टी डीलर पुलिस चौकी के अंदर जा घुसा लेकिन, चौकी में कोई पुलिसकर्मी नहीं था। यह देख युवकों ने प्रापर्टी डीलर को लात-घूसों से पीटा। इसके बाद दोनों ही पक्ष कोतवाली जा पहुंचे। अभी तक किसी ने कोतवाली में तहरीर नहीं दी है। बड़ागांव गेट निवासी राजू बरसैंया प्रापर्टी डीलिंग का काम करता है। उसकी मोहल्ले में रहने वाले एक व्यक्ति से करीब 11 लाख रुपये की देनदारी है। राजू ने तीन दिन पहले पांच लाख रुपये दिए थे लेकिन, बाकी पैसा देने में आनाकानी कर रहा था। रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे राजू को आरोपियों ने बड़ागांव गेट बाहर रोक लिया। पैसा वापस न करने पर गाली गलौज करने लगे।
राजू के गाली देने का विरोध करने पर आरोपियों ने उसे धक्का देकर गिरा दिया और लात-घूसे बरसाने लगे। बचने के लिए राजू बरसैंया भागकर बड़गांव गेट चौकी पहुंचा लेकिन, चौकी में कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। आरोपियों ने यहां भी राजू को लात-घूसों से पीटा।
अन्य लोगों के आ जाने से किसी तरह वह उनके चंगुल से बच सका। मारपीट की सूचना पर राजू के पक्ष से भी दर्जनों लोग पहुंच गए। कोतवाल शैलेंद्र सिंह का कहना कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर नहीं दी गई।