फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The young man waved chapapar and sprinkled petrol on the bike.

Jhansi News: युवक ने लहराया चापड़ बाइक पर छिड़का पेट्रोल

Mon, 01 Jul 2024 06:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 06:55 AM IST
विज्ञापन
The young man waved chapapar and sprinkled petrol on the bike.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। प्रेमनगर के पुलिया नंबर नौ में मामूली विवाद के बाद दो युवक भिड़ गए। आरोपी चापड़ निकालकर युवक को जान से मार डालने की धमकी देने लगा।
खुलेआम उसकी बाइक को फूंकने की कोशिश की। उसकी गुंडागर्दी का वीडियो भी वायरल हो गया। आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया।
पुलिया नंबर नौ मोहल्ला के आकाश ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात घर लौटते समय उसकी बाइक पड़ोस में रहने वाले युवक से टकरा गई। आकाश ने गलती भी मान ली लेकिन, आरोपी गाली गलौज करने लगा।
विज्ञापन

गाली देने से मना करने पर आरोपी ने कमर से चापड़ निकाल लिया और उसे मार डालने की धमकी देने लगा। चाकू लेकर आरोपी ने युवक को दौड़ा लिया। वह बाइक छोड़कर भाग निकला। आरोपी ने उसकी बाइक में आग लगाने की कोशिश की। उसकी गुंडागर्दी का वीडियो वायरल हो गया। प्रेमनगर पुलिस आरोपी को थाने लाई। सीओ सदर स्नेहा तिवारी के मुताबिक आरोपी नशे में था। पीड़ित पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी।क
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed