फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The young man hanged himself due to the allegation of theft.

युवक ने चोरी के आरोप से परेशान होकर लगाई थी फांसी

Sat, 11 Dec 2021 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
The young man hanged himself due to the allegation of theft.
झांसी। थाना प्रेमनगर के श्रीनगर इलाके में युवक ने चोरी के आरोप से परेशान होकर फांसी लगाई थी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

प्रेमनगर प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल के मुताबिक 29 सितंबर को श्रीनगर हंसारी निवासी विजय विश्वकर्मा (22) का शव मोहल्ले के बाहरी इलाके में पेड़ से लटका मिला था। विजय के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंसारी निवासी हरिओम विश्वकर्मा पुत्र प्रकाश (31) एवं उसके भाई कमलेश विश्वकर्मा (25) को नामजद कराया था। विजय के शव के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ था। उसमें भी हरिओम एवं कमलेश का नाम था।
विज्ञापन

सुसाइड नोट के परीक्षण के बाद विजय की हैंड राइटिंग की पुष्टि हो गई है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में मालूम चला कि विजय एवं हरिओम रिश्तेदार हैं। इनके बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। विजय के यहां कुछ समय पहले चोरी हो गई। हरिओम ने इसके पीछे विजय के हाथ का आरोप लगाया। बताया, विजय के ऊपर काफी कर्ज है। इसी कर्ज को चुकाने के लिए उसने अपने घर में चोरी करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय के परिजनों का कहना है कि इस आरोप से विजय काफी परेशान था। इसी वजह से उसने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने रिछारिया कॉलोनी में दबिश देकर हरिओम एवं कमलेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पहले दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज था। अब धारा 302 हटाकर धारा 307 बढ़ाई गई है। दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed