{"_id":"610ee7c88ebc3e7d222bd44a","slug":"the-young-man-escaped-after-strangling-the-woman-jhansi-news-jhs201416436","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की गला घोंटकर हत्या कर फरार हो गया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की गला घोंटकर हत्या कर फरार हो गया युवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। शुक्रवार की रात को सीपरी बाजार थाना इलाके के सीएम मेमोरियल स्कूल के पास खोड़न में घरेलू विवाद के बाद एक महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद से उसके साथ में रहने वाला युवक फरार है। युवक और महिला दोनों अपना नाम बदलकर दो साल से रह रहे थे। दोनों ओरछा के निवासी हैं। पुलिस के मुताबिक मूलचंद्र की भूमिका संदिग्ध है। उसकी तलाश की जा रही है।
सीपरी बाजार पुलिस के मुताबिक ओरछा निवासी सुखदेवी (38) खोड़न में किराए का कमरा लेकर रहती थी। जीवन-यापन के लिए मजदूरी का काम करती थी। करीब दस साल पहले पति गणेश ने दूसरी शादी कर ली थी। उसके बाद सुखदेवी ओरछा निवासी सुरेंद्र राजपूत (40) उर्फ मूलचंद के साथ रहने लगी थी। मूलचंद भी मजदूरी का काम करता है। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात मूलचंद और सुखदेवी के बीच किसी बात को लेकर काफी झगड़ा हुआ। झगड़े की बात सुनकर मकान मालिक धर्मेंद्र यादव को भी बीच-बचाव करने पहुंचना पड़ा। रात को दोनों में सुलह-समझौता कराके धर्मेंद्र वापस लौट गया।
शनिवार सुबह जब वह फिर वहां पहुंचा तब कमरा का दरवाजा आधा खुला था। हल्का धक्का देने पर दरवाजा पूरा खुला तो सामने जमीन पर सुखदेवी की लाश पड़ी थी। उसका गले में गमछा कसा था। यह देखकर धर्मेंद्र के होश उड़ गए। उसने मूलचंद को आवाज दी लेकिन, उसका कुछ अता-पता नहीं चला। मूलचंद की आसपास खोज की गई, वह कहीं नहीं मिला। इसके बाद मकान मालिक ने सीपरी बाजार पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम के साथ फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई। पुलिस ने आसपास सुराग तलाशने की कोशिश की लेकिन, उसे कोई कामयाबी नहीं मिली। मूलचंद का फोन भी स्विच ऑफ बता रहा था। पुलिस को पड़ताल के दौरान मालूम चला कि सुखदेवी और मूलचंद यहां नाम बदलकर करीब दो साल से रह रहे थे। मूलचंद ने अपना नाम बदलकर सुरेंद्र कर लिया था। पुलिस ने सुखदेवी के घरवालों को घटना की सूचना दे दी है। इंस्पेक्टर सीपरी बाजार के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ हो सकेगी। मूलचंद की भूमिका संदिग्ध है। उसकी तलाश की जा रही है।