फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The young man entered the house in broad daylight and killed the ASHA worker with a sword.

Jhansi News: युवक ने दिन-दहाड़े घर में घुसकर आशा कार्यकर्ता को तलवार से काट डाला

Sat, 22 Feb 2025 10:14 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
The young man entered the house in broad daylight and killed the ASHA worker with a sword.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन




झांसी। सीपरी बाजार थाना इलाके के मसीहागंज में एक युवक ने घर में घुसकर आशा कार्यकर्ता पर तलवार से ताबड़तोड़ वार किए, इससे उसकी मौत हो गई। युवक ने दिन दहाड़े बेखौफ अंदाज में वारदात को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने एक नामजद समेत दो-तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के टेहरका गांव निवासी ज्योति देवी (34) की शादी 12 साल पहले मसीहागंज नाथ की कोठी के पास निवासी लखनलाल अहिरवार से हुई थी। उनका नौ वर्ष का बेटा और छह साल की बेटी है। लखनलाल बड़ागांव गेट बाहर स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करता है। जबकि, उसकी पत्नी ज्योति आशा कार्यकर्ता है। शनिवार की सुबह लखन रोजाना की तरह अपने काम पर चला गया था। ज्योति की सास का आंख का ऑपरेशन हुआ है, जिससे वह अस्पताल में थी। शनिवार को घर पर ज्योति और उसके बच्चे थे।
विज्ञापन


दोपहर तकरीबन साढ़े बारह बजे ज्योति छत पर गेहूूं धो रही थी। बच्चे नीचे कमरे में थे। आरोप है कि इसी दौरान युवक अंकित पुरोहित मुंह पर गमछा बांध और हाथ में तलवार लेकर आया और घर के दरवाजे पर लात मारते हुए छत पर पहुंच गया। वहां पहुंचकर उसने जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए ज्योति को बुरी नीयत से पटक दिया। विरोध करने पर उसने तलवार से ज्योति के हाथ-पैरों पर वार किए। इसके बाद उसके पेट और छाती पर भी वार किए। महिला की चीखें सुनकर उसकी भतीजी कशिश वहां पहुंची, इस पर आरोपी उसे धक्का देते हुए मौके से भाग गया। युवक के साथ दो-तीन और युवक भी थे। जो घटना के समय घर के बाहर खड़े हुए थे। आनन-फानन महिला को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीपरी बाजार थाने के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पति की शिकायत पर आरोपी युवक अंकित पुरोहित समेत दो-तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। मामले की पड़ताल जारी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में युवक मुंह पर गमछा बांधकर हाथ में तलवार थामकर जाता नजर आ रहा है।
वहीं, पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि ज्योति आशा कार्यकर्ता थी। काम के सिलसिले में बरुआसागर जाती थी। वहां उसकी मुलाकात आरोपी युवक अंकित पुरोहित से हुई थी। दोनों के बीच जान-पहचान थी।

0000000000000000

आरोपियों की तलाश में चार टीमें लगाईं
एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस की चार टीमों को लगाया गया है। टीमें सुरागकशी कर दबिशें देने में जुटी हुई हैं। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

0000000000000000
घटनास्थल से मिला युवक का आधार कार्ड
मृतका के पति लखन ने बताया कि घटनास्थल से बरुआसागर निवासी युवक का आधार कार्ड बरामद हुआ है। वह युवक दो-तीन महीने पहले भी ज्योति के घर पहुंचा था। उसके साथ दो युवक और भी थे। परिजन से उसका विवाद भी हुआ था। आधार कार्ड आरोपी युवक अंकित पुरोहित का बताया जा रहा है।

0000000000000000

बसपाइयों ने की गिरफ्तार की मांग
घटना की सूचना पाकर बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता लालाराम अहिरवार, रविकांत मौर्य, राजू समेत अन्य बसपा कार्यकर्ता मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। उन्होंने घटना पर आक्रोश जताते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed