फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The works of Amrut scheme will be investigated

अम्रुत योजना के कार्यों की होगी जांच

Tue, 17 Aug 2021 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
The works of Amrut scheme will be investigated
झांसी। स्मार्ट सिटी के अंतर्गत महानगर में डाली जा रही पेयजल पाइप लाइन के कार्यों की जांच होगी। अब तक जो भी कार्य हो चुके हैं, उनमें से तीन - तीन कार्यों की जांच कराई जाएगी। इसमें कार्य की गुणवत्ता देखी जाएगी। जल्द ही मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की जाएगी।
विज्ञापन

अटल मिशन फॉर रिजूवेशन एंड अरबन ट्रांसफारमेशन (अम्रुत) के अंतर्गत चल रहे पेयजल महायोजना के काम में करीब दो सौ किलोमीटर पाइप लाइन डालने का काम पूरा कर लिया गया है। अब कनेक्शन दिए जा रहे हैं। योजना के अंतर्गत जुलाई 2022 तक महानगर के 54279 घरों तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य है। पेयजल महायोजना के अंतर्गत पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। महानगर को 29 जोन में बांटा गया है। इसमें 29 जोन शामिल हैं। 244 किलोमीटर के क्षेत्र से अधिक में से अब तक करीब दो सौ किलोमीटर में पाइप लाइन डाली जा चुकी है।
विज्ञापन

इसमें तालपुरा में 19 किलोमीटर, सागर गेट में 13 किलोमीटर, सिलवर्टगंज में 29 किलोमीटर, सिमरधा में नौ किलोमीटर, भगवंतपुरा में 14.50 किलोमीटर, मेडिकल कॉलेज क्षेत्र में 35 किलोमीटर, नंदनपुरा में 23.50 किलोमीटर और सिमराहा में 28 किलोमीटर में पाइप लाइन डालने का काम पूरा हो गया है। लेकिन, सिविल लाइन क्षेत्र में अब तक छह किलोमीटर के सापेक्ष 0.8 किलोमीटर पाइप लाइन डाली जा सकी है और आयुर्वेदिक कॉलेज क्षेत्र में अब तक पाइप लाइन नहीं डाली गई है। सौ से आठ सौ एमएम व्यास की कुल 33.72 में से 23 किलोमीटर पाइप लाइन डाली जा चुकी है। वाटर मीटर 30,060 लगने थे, लेकिन अब तक 5075 लग सके हैं। राइजिंग मेन लाइन छह किलोमीटर डाली जा चुकी है और अब तक 10099 कनेक्शन दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने समीक्षा के दौरान अब तक हुए कार्यों पर असंतोष जताया था और तीन- तीन काम की जांच कराने के निर्देश दिए थे। अब जल्द ही मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी गठित की जाएगी। जिन कामों की जांच होगी उनमें सीडब्ल्यूआर, ओवरहैड टैंक और वितरण प्रणाली के काम में से कोई तीन, एक हजार कनेक्शन तथा वाटर मीटर, राइजिंग मेन लाइन दो किलोमीटर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed