फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The wife of the man travelling in the car was molested by his friends, on medical examination the man was found to be drunk

Jhansi News: कार सवार युवक की पत्नी को दोस्तों ने छेड़ा, मेडिकल कराने पर शराब के नशे में मिले युवक

Mon, 31 Mar 2025 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
The wife of the man travelling in the car was molested by his friends, on medical examination the man was found to be drunk
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। रविवार शाम खुशीपुरा के पत्थर की टाल के पास लग्जरी कार में सवार दंपती समेत चार लोग आपस में ही भिड़ गए। उनके बीच गालीगलौज के साथ मारपीट हुई। आरोप है कि कार में सवार महिला से साथ बैठे युवकों ने छेड़खानी की। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस चारों को लेकर थाने आई। थाने में देर तक पंचायत चलती रही।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शाम करीब छह बजे सफेद रंग की लग्जरी कार में पति-पत्नी समेत दो युवक सवार थे। युवती कार की पिछले सीट पर युवकों के साथ बैठी थी। पत्थर के टाल के पास पहुंचने पर उनके बीच विवाद होने लगा। युवती का आरोप था कि साथ में बैठे युवक उसके साथ अभद्रता और छेड़खानी कर रहे थे। सड़क में उतरकर उनके बीच मारपीट होने लगी। हंगामा होता देख वहां राहगीर भी जमा हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर मंडी चौकी इंचार्ज कुलदीप पंवार भी मौके पर पहुंच गए। सभी आरोपियों को नवाबाद थाने लाया गया। पुलिस के मुताबिक मेडिकल कराने पर सभी आरोपी शराब के नशे में मिले। उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed