फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The way is clear for building a bus stand in Kochha Bhanwar, the Municipal Corporation handed over seven acres of land

Jhansi News: कोछा भांवर में बस अड्डा बनाने का रास्ता साफ, नगर निगम ने सौंपी सात एकड़ जमीन

Thu, 12 Jun 2025 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
The way is clear for building a bus stand in Kochha Bhanwar, the Municipal Corporation handed over seven acres of land

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। बस अड्डे की जमीन को लेकर पिछले दस साल से फंस पेंच आखिरकार बुधवार को दूर हो गया। नगर निगम ने कोछाभांवर में बस अड्डा बनाए जाने के लिए सात एकड़ जमीन रोडवेज को सौंप दी। महापौर बिहारी लाल आर्य ने इस बारे में रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार को सहमति पत्र सौंपा। जमीन मिलने के बाद बस अड्डा को यहां से हटाए जाने का रास्ता साफ हो गया।
वहीं, रोडवेज अफसरों का कहना है कि जल्द ही निविदा प्रक्रिया आरंभ करके बस अड्डा निर्माण आरंभ कराया जाएगा।



मेडिकल रोड स्थित बस अड्डे को स्थानांतरित करने का पिछले दस साल से प्रस्ताव है। नया बस अड्डा कोछा भांवर में बनाया जाना प्रस्तावित है लेकिन, जमीन के विवाद के चलते यह अभी तक तय नहीं हो पा रहा था। इसके लिए नगर निगम और जेडीए की टीम कई बार सर्वे भी कर चुकी। मेडिकल रोड पर रोजाना ही लगने वाले जाम की वजह से बस अड्डे को वहां स्थानांतरित करने की मांग तेज हो गई। नगर निगम प्रशासन ने इसके लिए गाटा संख्या 516 में सात एकड़ चिन्हित कर ली। नगर निगम सदन ने भी इसे मंजूर कर लिया। इसके बाद यह भूमि रोडवेज को देने का रास्ता साफ हो सका। मौजूदा बस अड्डा नगर निगम की भूमि पर है। नगर निगम रोडवेज से 25 रुपये प्रति बस के हिसाब से स्टैंड का किराया वसूलता है। इससे परिवहन विभाग हर माह छह से सात लाख रुपये स्टैंड का किराया देना होता है।
विज्ञापन


इनसेट

अत्याधुनिक होगा बस स्टैंड, यात्रियों को मिलेगी हर सुविधा



कोछाभांवर में प्रस्तावित बस स्टैंड आधुनिक तरीके से बनाया जाएगा। यहां नीचे बसों का संचालन होगा और ऊपर यात्रियों की सहूलियत के लिए रेस्टोरेंट, ढाबा, होटल, फास्ट फूड कॉर्नर, लॉज आदि होगा। इसका निर्माण पीपीपी मॉडल पर होगा। इसमें दो वर्ष का समय लगेगा।क्षेत्रीय प्रबंधक का कहना है कि मुख्यालय स्तर पर टेंडर प्रक्रिया अपनाकर जल्द बस स्टैंड का निर्माण आरंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम से मिल सकेगा निजात

मेडिकल रोड से रोडवेज बसों के संचालन से यातायात व्यवस्था अक्सर ही ध्वस्त रहती है। चालक बसों को सड़क पर खड़ा कर देते हैं। जिसके कारण रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में मेडिकल की ओर जाने वाले रोड पर काफी बुरा हाल रहता है।

00



बस अड्डे के लिए दस साल से जमीन तलाशी जा रही थी। कोछाभांवर में जमीन रोडवेज विभाग को दी गई है। नए बस अड्डे से जाम समेत अन्य समस्याएं दूर हो सकेंगी।

बिहारी लाल आर्य



महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed