{"_id":"689e431c205322be920c99b7","slug":"the-tricolor-will-be-hoisted-with-pride-in-the-queens-city-today-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-619235-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: रानी की नगरी में आज शान से फहराया जाएगा तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: रानी की नगरी में आज शान से फहराया जाएगा तिरंगा
विज्ञापन
- स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रभक्ति के तरानों की रहेगी गूंज, रोशनी से जगमग हुईं सरकारी इमारतें और चौराहे अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। स्वतंत्रता दिवस पर शुक्रवार को रानी की नगरी में जगह-जगह शान से तिरंगा फहराया जाएगा। राष्ट्रभक्ति के तरानों की गूंज के साथ ही देशभक्ति से ओतप्रोत कई आयोजन भी होंगे। वहीं, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रोशनी से सरकारी इमारतें और चौराहे जगमग हो गए।
15 अगस्त को सुबह 06:30 बजे प्रभातफेरी निकाली जाएगी। सुबह आठ बजे से कमिश्नरी, कलक्ट्रेट समेत सभी सरकारी व गैर सरकारी भवनों, शिक्षण संस्थानों पर ध्वजारोहण होगा। 08:40 बजे परमानंद चौराहे (जेल चौराहा), कारगिल शहीद पार्क, बीकेडी चौराहा और जनपद के चौराहों पर स्थापित देशभक्तों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा। सुबह 08:45 बजे झांसी दुर्ग पर ध्वजारोहण और पुलिस, पीएसी, एनसीसी द्वारा राष्ट्र ध्वज को सलामी दी जाएगी। सुबह नौ बजे वीरांगना होटल से इलाइट, जीवनशाह, बीकेडी चौराहा से स्टेडियम तक क्रॉस कंट्री रेस, 09:10 बजे वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई और वीरांगना झलकारीबाई की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि कार्यक्रम होगा। सुबह 10 बजे दीनदयाल सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों, उद्यमियों, समाजसेवी और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा सरकारी भवनों और सभी शिक्षण संस्थानों में पौधरोपण, दोपहर 12 बजे से जिला कारागार में मिष्ठान वितरण और पेंटिंग प्रतियोगिता, दोपहर एक बजे विद्यालयों में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह, डेढ़ बजे लक्ष्मीगेट स्थित कुष्ठ आश्रम में कुष्ठ रोगियों का फल, मिष्ठान वितरण, ढाई बजे किले के पास मानव श्रृंखला, शाम छह बजे महारानी लक्ष्मीबाई पार्क में दीपदान और सात बजे मुक्ताकाशी मंच पर लेजर लाइट शो होगा।