{"_id":"6952e8a3a803807f7b071a7c","slug":"the-thug-is-threatening-to-burn-down-the-house-if-she-marries-someone-else-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-710065-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: दूसरे से शादी करने पर घर फूंकने की धमकी दे रहा बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: दूसरे से शादी करने पर घर फूंकने की धमकी दे रहा बदमाश
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नवाबाद इलाका निवासी एक युवती की सगाई होने के बाद भट्टागांव निवासी आकाश चौधरी ने उसे घर में घुसकर धमकाया। आरोप है कि दूसरे से शादी करने पर आरोपी आकाश ने धमकाते हुए कहा कि शादी के दिन वह उसे घर समेत पेट्रोल डालकर फूंक देगा। धमकी भरा वीडियो भी इंस्टाग्राम पर अपलोड किए। सहमी युवती ने आरोपी युवक समेत उसके घरवालों के खिलाफ नवाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी सगाई कुछ दिनों पूर्व हो गई। इससे आकाश नाराज हो उठा। कुछ दिन पहले वह उसके घर में घुस आया। शादी करने पर धमकाने लगा। परिवारवालों के साथ पेट्रोल डालकर फूंक देने की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि पुलिस से शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। इस वजह से वह इंस्टाग्राम पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर ऐसे वीडियो अपलोड कर रहा है। नवाबाद प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक, पीड़िता की तहरीर पर आरोपी आकाश समेत उसके भाई सागर एवं पिता दुलीचंद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।