फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The third eye will be kept on test

तीसरी आंख के पहरे में होगी परीक्षा

Tue, 01 Mar 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Tue, 01 Mar 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
The third eye will be kept on test
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय व उससे संबद्ध महाविद्यालयों में होने वाली वार्षिक परीक्षाआें के लिए परीक्षा केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। इस बार परीक्षाओं में प्रत्येक परीक्षार्थी पर नजर रखने की तैयारी है। इसके लिए सभी कमरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने को स्वीकृति दे दी गई है। परीक्षा में लगभग ढाई लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन


बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने वार्षिक परीक्षाओं की तैयारियों को लगभग अंतिम रूप दे दिया है। उप कुलसचिव मायाशंकर ने बताया कि पिछली परीक्षाओं में कुल 178 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस बार 32 नए महाविद्यालयों को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसलिए परीक्षा केंद्रों की कुल संख्या 210 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन


इनमें झांसी में 32, बांदा में 32, चित्रकूट में 14, हमीरपुर में 21, जालौन में 59, ललितपुर में 12 एवं महोबा में 13 महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इनके अलावा सातों जनपदों के 27 उन महाविद्यालयों को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जो राजकीय अथवा अनुदानित हैं। सभी महाविद्यालयों को सूचित कर दिया गया है कि वे अपने यहां के प्रत्येक कमरे में सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवा लें। ताकि परीक्षार्थियों पर नजर रखी जा सके और नकल विहीन परीक्षा संपन्न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप कुलसचिव ने बताया कि 20 फरवरी तक बुंदेलखंड के सातों जनपदों से आए परीक्षा फार्मों के आधार पर परीक्षार्थियों की कुल संख्या 2,30,253 थी, मगर इसके बाद संबद्ध महाविद्यालयों से आए परीक्षा फार्मों के कारण इसमें दस प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हो गई है। इस प्रकार परीक्षार्थियों की संख्या लगभग ढाई लाख हो गई है। फिलहाल आंकड़ा स्पष्ट नहीं हो सका है। जल्द ही इसे भी दुरुस्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed