{"_id":"6952e8d10211cbabd00b6a3a","slug":"the-thieves-broke-the-shops-lock-and-stole-a-garland-of-banknotes-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-710058-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: दुकान का ताला चटकाकर चोरों ने उड़ाई नोटों की माला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: दुकान का ताला चटकाकर चोरों ने उड़ाई नोटों की माला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मानिक चौक स्थित भगवान की पोशाक एवं दूल्हे की सजावट का सामान बेचने वाली दुकान का ताला तोड़कर बदमाशों ने नोटों की माला उड़ा दी। दुकान मालिक सोम अग्रवाल ने करीब एक लाख रुपये की नोटों की माला गायब होने की बात कही है। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इसमें बदमाश दिखाई पड़े लेकिन, अभी तक उनका सुराग नहीं मिल सका है।
कारोबारी सोम ने पुलिस को बताया रोजाना की तरह रविवार रात दुकान बंद करके वह अपने जवाहर चौक स्थित घर चले गए थे। आधी रात के बाद मौके का फायदा उठाकर कुछ चोरों ने उसकी दुकान का ताला चटकाकर अंदर घुस गए। यहां पूरी दुकान खंगाल डाली। बिक्री के लिए नोटों की माला रखी थी। बदमाश वह माला अपने साथ उठा ले गए। सोमवार सुबह मार्निंग वॉक के लिए निकले लोगों ने शटर टूटा देखकर सोम को बताया। कुछ देर में सोम भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालने पर कुछ चोर वहां जाते हुए दिखे। कोतवाल विद्यासागर सिंह ने घटना को संदिग्ध बताया है। उनका कहना है कि दुकान के अंदर नोटों की माला रखी थी। मामले की जांच की जा रही है।