फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The tenure of six members including the Deputy Chairman will end.

उपसभापति समेत छह सदस्यों का खत्म होगा कार्यकाल

Fri, 04 Mar 2022 12:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
The tenure of six members including the Deputy Chairman will end.
झांसी। नगर निगम कार्यकारिणी के उपसभापति सुनील नैनवानी समेत छह सदस्यों का कार्यकाल इस माह खत्म हो जाएगा। इसके बाद कार्यकारिणी के छह नए सदस्य चुने जाने हैं हालांकि विधानसभा चुनावों की आचार संहिता के चलते यह चुनाव कराने पर पेच फंसा हुआ है।
विज्ञापन

नगर निगम की बारह सदस्यीय कार्यकारिणी में सदस्यों का कार्यकाल दो साल का होता है। 8 मार्च 2020 को चुने गए सदस्यों का कार्यकाल मंगलवार को खत्म हो जाएगा। जिनका कार्यकाल खत्म होगा उनमें उपसभापति सुनील नैनवानी, विकास खत्री (कांग्रेस), विमल किशोर (बसपा), दिनेश सिंह दीपू (निर्दलीय) एवं मुकेश सोनी, राजेश त्रिपाठी (भाजपा) शामिल हैं। इनका कार्यकाल खत्म होने के बाद अब नया बजट पेश होने से पहले नई कार्यकारिणी का गठित होना आवश्यक है लेकिन, सबसे बड़ा पेच विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के चलते फंस गया। इस आचार संहिता के चलते यह चुनाव करा पाना संभव नहीं। वहीं, इसके तुरंत बाद विधान परिषद चुनावों की आचार संहिता लग जाने की उम्मीद है। ऐसे में बजट पास कराने से पहले यह चुनाव कैसे कराए जा सकेंगे, इसको लेकर मंथन चल रहा है। महापौर रामतीर्थ सिंघल का कहना है कि नई स्थितियों के मुताबिक विचार किया जा रहा है। जल्द ही इस बारे में निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

निगम कार्यकारिणी का यह आखिरी चुनाव
अगले दिसंबर में ही नगर निगम सदन का कार्यकाल खत्म होने को है। इस लिहाज से नगर निगम कार्यकारिणी का यह आखिरी चुनाव होगा। आखिरी कार्यकारिणी होने के नाते प्रत्येक दल अपने अधिक से अधिक पार्षदों को भेजने की कोशिश में रहेगा। पिछली बार भाजपा के चार सदस्य कार्यकारिणी से बाहर हुए थे लेकिन, सिर्फ तीन सदस्य ही वापस जगह बनाने में कामयाब रहे थे। सदन के अंदर भाजपा के पास सर्वाधिक संख्या बल है। उसके पास 32 पार्षद समेत महापौर, सांसद के कुल मिलाकर अभी 34 वोट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपसभापति की कुर्सी भी हो जाएगी खाली
उपसभापति सुनील नैनवानी का कार्यकाल भी खत्म हो रहा है। इस वजह से उपसभापति पद का भी चुनाव होगा। कार्यकारिणी में भाजपा के पहले से तीन सदस्य हैं। अब उनकी संख्या बढ़कर छह हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed